फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   interview on me too by actress kainaat arora in zirakpur

#MeToo पर खुलकर बोलीं कायनात अरोड़ा, कहा- एजेंसी बनाकर आरोपों की जांच करे सरकार

Fri, 19 Oct 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Updated Fri, 19 Oct 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
interview on me too by actress kainaat arora in zirakpur
कायनात अरोड़ा
मीटू पर आपको उसी समय अपनी बात रख देनी चाहिए थी। अगर किसी ने ऐसे आरोप लगाए हैं तो सरकार को चाहिए कि एक एजेंसी का गठन करके आरोपों की जांच की जाए। ये बात बॉलीवुड एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा ने जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित एक निजी होटल में पहुंचकर रूबरू होकर कही।  कायनात अरोड़ा ने बताया कि आज इंडस्ट्री का आकार बहुत बड़ा हो गया है। इसके अंदर हजारों ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार मिला है। अब आप केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पॉलीवुड और टॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री के अंदर जाकर अपनी प्रतिभा को दिखा सकते हैं।
विज्ञापन


मेरा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अब हर कलाकार के पास कोई न कोई काम जरूर है। अगर फिल्म में आपको रिस्पांस नहीं मिला तो आप सीरियल्स का हिस्सा बन सकते हैं, अगर उसमें भी आपकी दाल नहीं गली तो इंडस्ट्री के अंदर निजी कंपनियों के विज्ञापन के हजारों ऑफर्स मौजूद हैं। कायनात ने बताया कि मीटू में अभिनेत्रियों और महिला पत्रकारों द्वारा किए जा रहे नए-नए खुलासे से वह जरूर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां जिस भी प्रोफेशन में हैं और अपने साथ हो रही किसी तरह की ज्यादती को उसी समय उजागर करना चाहिए। एक जांच एजेंसी बनाकर एक-दूसरे के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


कारपोरेट सेक्टर में ऐसे मामले तो सुनने को मिलते रहते हैं
एक सवाल के जवाब में कायनात अरोड़ा ने कहा कि शारीरिक शोषण को लेकर जब भी कोई खुलासा होता है तो उसको फिल्म इंडस्ट्री से जोड़ दिया जाता है, जो गलत है। मेरा मानना है कि लड़कियों का शारीरिक शोषण ज्यादातर कारपोरेट सेक्टर में सुनने को मिलता है, क्योंकि मेरी कुछ फ्रेंड्स फिल्म इंडस्ट्री से न होकर कारपोरेट सेक्टर में जॉब करती हैं, जो अकसर मेरे साथ ऐसी बातें शेयर करती हैं। मेरा तो लोगों से यही कहना है कि ऐसी चीजों को फिल्म इंडस्ट्री के साथ बिलकुल न जोड़ा जाए। वीरवार को कायनात अरोड़ा ने एक पत्रिका के कवर पेज की शूटिंग के लिए जीरकपुर पहुंचना था। कायनात हिंदी, तेलगु, पंजाबी आदि फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। नई फिल्म उनकी किट्टी पार्टी आ रही है, जिसके अंदर मशहूर कॉमेडियन व अभिनेता जसविंदर भल्ला जैसे कलाकारों के साथ काम करती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed