फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interrogation with minister personal staff in police station in molestation case

Chandigarh News: छेड़छाड़ प्रकरण में मंत्री के निजी स्टाफ से थाने में पूछताछ, संदीप सिंह कोठी छोड़कर निकले

Sat, 07 Jan 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

शुक्रवार को राज्य मंत्री के निजी स्टाफ (क्लेरिकल कर्मचारी) को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। इस दौरान महिला कोच के आरोपों को लेकर कर्मचारियों के बयान कलमबद्ध किए गए। वहीं, दोपहर में मंत्री संदीप सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर कोठी से बाहर निकलते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Interrogation with minister personal staff in police station in molestation case
मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह के प्रकरण को लेकर शुक्रवार को सेक्टर 26 थाने में मंत्री के निजी स्टाफ से पूछताछ की गई। करीब दो घंटे तक अलग-अलग कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। बताया जाता है कि यह वे कर्मचारी हैं, जब महिला मंत्री की कोठी पर आई थी और ये वहां तैनात थे। कर्मचारियों ने क्या बयान दिए हैं, यह बताने से पुलिस बच रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के शनिवार को कोठी के घेराव को देखते हुए करीब एक सप्ताह बाद मंत्री संदीप सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर कोठी से बाहर चले गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य मंत्री के निजी स्टाफ (क्लेरिकल कर्मचारी) को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। इस दौरान महिला कोच के आरोपों को लेकर कर्मचारियों के बयान कलमबद्ध किए गए। वहीं, दोपहर में मंत्री संदीप सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर कोठी से बाहर निकलते दिखाई दिए। महिला कोच के आरोप लगाने के बाद मंत्री पहली बार अपने आवास से बाहर निकले हैं। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री बाहर चले गए हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


आप की युवा इकाई आज करेगी मंत्री आवास का घेराव
इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी की युवा इकाई चंडीगढ़ सेक्टर सात स्थित मंत्री के आवास का घेराव करेगी। यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष अरुण हुड्डा के नेतृत्व में दोपहर 1:30 बजे युवा एकजुट होंगे और कोठी का घेराव करेंगे। इससे पहले भी आप की महिला इकाई सरकार के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed