फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Internet banned in Nuh till August 28

Haryana: नूंह पर डीजीपी ने पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, 28 तक इंटरनेट बंद

Sat, 26 Aug 2023 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने,  नफरत भरे भाषणों के माध्यम से शांति को बाधित करने की कोशिश करने वाले लोगों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Internet banned in Nuh till August 28
Nuh Violence - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के जिला नूंह में 28 अगस्त को जल अभिषेक यात्रा फिर निकाली जाएगी। इसी के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया ।
विज्ञापन


बैठक में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। कपूर ने कहा कि नूंह प्रशासन ने 3 से 7 सितंबर तक नूंह में आयोजित होने वाली जी20 शेरपा की बैठक और 31 जुलाई को हुई घटना के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यात्रा के आयोजकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही जल अभिषेक यात्रा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन इनपुट हैं कि कुछ संगठनों द्वारा हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों के लोगों को 28 अगस्त को नूंह पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आह्वान के मद्देनजर हरियाणा पुलिस द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रस्तावित जल अभिषेक यात्रा को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया  कि एहतियात के तौर पर नूंह में 26 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कपूर ने सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने,  नफरत भरे भाषणों के माध्यम से शांति को बाधित करने की कोशिश करने वाले लोगों के बारे में जानकारी साझा करने तथा उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए कहा है। इसके अलावा, उन्होंने लोगों की किसी भी तरह की भीड़ को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर बैरिकेडिंग किए जाने पर बल दिया और कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

डीजीपी ने बताया कि एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह नोडल अधिकारी होंगी और वह नूंह में तैनात रहेंगी। उन्होंने सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि कोई भी ऐसी घटना उनके संज्ञान में आती है जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है, तो वे इसे तुरंत साझा करें ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


बैठक में एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह और आईजीपी कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार उपस्थित थे जबकि विशेष पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था पंजाब अर्पित शुक्ला, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था राजस्थान आनंद श्रीवास्तव, एडीजीपी आगरा, उत्तर प्रदेश अनुपम कुलश्रेष्ठ, ज्वाइंट सीपी दिल्ली रजनीश गुप्ता, स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन 1, दिल्ली दीपिंदर पाठक, स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन 2, दिल्ली सागर प्रीत हुडा और एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed