{"_id":"592ea7b34f1c1bd03a8b456c","slug":"international-yoga-day-special-programme-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पांच हजार लोग करेंगे योग, जानिए कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पांच हजार लोग करेंगे योग, जानिए कहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
योग करती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। यह कार्यक्रम होगा चंडीगढ़ में सेक्टर 17 प्लाजा में। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने मंगलवार को योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई।
प्रशासन इस बार सेक्टर-17 प्लाजा के प्रांगण में योग दिवस मनाने की प्लानिंग कर रहा है। जहां करीब चार से पांच हजार लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेंगे। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में द कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। जिसमें करीब 30 से 40 हजार लोगों ने भाग लिया था।
इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के पार्कों, योगशाला, स्कूल और कॉलेजों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शहर में अलग अलग जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। ताकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण लोगों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को तैयारियां करने के लिए निर्देश जारी कर दिए है। अगले हफ्ते तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगों को टी शर्ट, मैट, एलईडी स्क्रीन आदि की व्यवस्था करने के लिए टेंडर कॉल किया जाएगा।

एक लाख लोगों को भेजे जाएंगे मैसेज
Yoga
पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जिन लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया था। प्रशासन इस बार उन्हें फिर से योग दिवस के लिए निमंत्रण भेजने की तैयारी में है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग ले सके।
इसके लिए प्रशासन की ओर से शहर के करीब एक लाख लोगों को फोन पर मैसेज भेजे जाएंगे। जो भी योग दिवस में शामिल होने का इच्छुक होगा। वह अपना नाम प्रशासन को रजिस्टर करा सकेगा। अधिकारियों की मानें तो योग दिवस के लिए अपना नाम पंजीकरण कराने के लिए प्रशासन वेब पोर्टल भी लॉन्च कर सकता है।
लोगों को दी जाएगी टी-शर्ट और मैट
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से टी-शर्ट व मैट भी दिए जाएंगे। जिन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लोगो लगा रहेगा। इसके अलावा योग दिवस में शामिल होने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे।