फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International yoga day programs will start today at 6 am, complete schedule

वर्ड योग डे आज, सुबह 6 बजे से शुरु होंगे प्रोग्राम, देखिए पूरा शेड्यूल

Wed, 21 Jun 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
International yoga day programs will start today at 6 am, complete schedule
International Yoga day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लखनऊ में तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शरीक होंगे। पीएम के कार्यक्रम के लाइव टेलिकास्ट के लिए सेक्टर-17 में करीब 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। पीएम मोदी के भाषण व योग कार्यक्रम का प्लाजा में लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को सेक्टर-17 प्लाजा में तीन हजार लोगों के साथ योग करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को सेक्टर-17 प्लाजा में योग कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। लोगों को टी शर्ट व मैट देकर उनके बैठने का स्थान बताया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो योग कार्यक्रम में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर व नर्स के साथ ही एंबुलेंस की भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन


सुबह 8.30 बजे तक मल्टीलेवल पार्किंग रहेगी फ्री
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने योग दिवस वाले दिन सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग सुबह 8.30 बजे तक के लिए फ्री कर दी है। सेक्टर-17 प्लाजा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों को पार्किंग के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। कांट्रैक्टर की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग पर इस दिन लोगों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, योग कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक की समस्या न हो, उसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी कार्यक्रम

International yoga day programs will start today at 6 am, complete schedule
International Yoga day
यहां भी कार्यक्रम
पतंजलि की ओर से सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फार योग एजुकेशन एंड हेल्थ में, ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से सेक्टर-19 स्थित ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग सेंटर कॉलेज में, सुखना लेक, बुड़ैल जेल में योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से, सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से, स्नेहालय और 38 सरकारी स्कूलों में आयुष विभाग द्वारा और चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सेक्टर-17 स्थित फुटबाल स्टेडियम में योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

योग कार्यक्रम का शेड्यृल
-सुबह 5 बजे से पार्टिसिपेंट्स की एंट्री शुरू हो जाएगी।
-सुबह 6.10 बजे चीफ गेस्ट व अन्य अतिथियों का स्वागत समारोह।
-सुबह 6.15 बजे सांसद किरण खेर योग दिवस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगी।
-सुबह 6.20 बजे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा लोगों को संबोधित करेंगे।
-सुबह 6.27 बजे पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर लोगों को संबोधित करेंगे।
-सुबह 6.35 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलिकास्ट।
-सुबह 7 से 8 बजे तक योग अभ्यास कार्यक्रम।
-सुबह 8 बजे राष्ट्रगान।
-सुबह 8.10 पर कार्यक्रम में उपस्थिति चीफ गेस्ट का प्रस्थान।
-स्वास्थ्य मंत्री नड्डा चंडीगढ़ में तीन हजार लोगों के साथ करेंगे योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed