फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international yoga day, capital complex Chandigarh, full dress rehearsal, modi visit chandigarh

इंटरनेशनल योग डे: कैपिटल कांप्लेक्स में आज फुल ड्रेस रिहर्सल

Sun, 19 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
international yoga day, capital complex Chandigarh, full dress rehearsal, modi visit chandigarh
कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू - फोटो : amar ujala

21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस पर कैपिटल कॉम्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने का हजारों लोगों का सपना यूटी प्रशासन ने पहले ही तोड़ दिया है। आम जनता से सिर्फ 1500 लोगों को कार्यक्रम के लिए चुना गया है। शनिवार को सुबह से कैपिटल कॉम्लेक्स के लिए चुने गए लोगों के मोबाइल पर मैसेज मिलने शुरू हो गए। लेकिन रविवार को रिहर्सल के शेड्यूल को लेकर लोग देर शाम तक पूछताछ करते रहे ।

विज्ञापन


इंटरनेशनल योग डे के मौके पर 21 को होने वाले कार्यक्रम के लिए आज कैपिटल कांप्लेक्स में फुल ड्रेस रिहर्सल। रविवार को इंटरनेशनल योग दिवस से पहले रिहर्सल का शेड्यूल रखा है। लेकिन देर रात तक रिहर्सल के लिए चुने गए लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। लोगों को यह पता ही नहीं था कि उन्हें रविवार को कहां रिपोर्ट करना है। योग शिविर के सुपरवाइजर, ट्रेनर खुद रिहर्सल का शेड्यूल जानने के लिए भटकते रहे। रात को करीब 8:30 बजे के बाद लोगों के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए।
विज्ञापन


32 हजार मैट पर लगाए नंबर 
कैपिटल कॉम्लेक्स में करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। योग करने वालों को पानी की बोतल, मैट और जूते रखने के लिए बैग दिया जाएगा। शनिवार को कैपिटल कॉम्पलेक्स में मैट पहुंच चुके थे। सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने 32 हजार मैट पर नंबरिंग कराई है। दो हजार मैट अतिरिक्त मंगाए गए हैं। दिल्ली की कंपनी को यह काम सौंपा गया है। योग के बाद लोग इन्हें घर ले जा सकेंगे। लोगों को 6 अलग-अलग रंगों के मैट दिए जाएंगे। नंबर लगाने के लिए करीब 50 कर्मचारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्टेडिमय में रिजर्व रखे जाएंगे लोग 
यूटी प्रशासन मौसम का मिजाज देखते हुए कैपिटल कॉम्पलेक्स में लोगों की कमी होने पर रिजर्व प्लॉन भी तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार 2 हजार के करीब योग सीख चुके लोगों को 21 जून को रिजर्व कैंडिडेट्स के तौर पर रखा जाएगा। कैपिटल कॉम्लेक्स में लोगों की भीड़ कम होने पर यहां से गाड़ियों में तुरंत उन्हें पहुंचाया जाएगा।

रिहर्सल के लिए सुबह 4:30 बजे पहुंचना होगा 
रविवार को कैपिटल कॉम्लेक्स में होने वाली रिहर्सल की सही जानकारी अधिकतर लोगों तक शाम को नहीं पहुंच पाई। शाम करीब 8:30 बजे के बाद ही चुने गए लोगों के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए। यूटी प्रशासन ने लोगों को कैपिटल कॉम्पलेक्स ले जाने के लिए करीब 600 बसों का इंतजाम किया है। रिहर्सल में करीब 10 हजार पंजाब और 10 हजार हरियाणा से लोग पहुंचेंगे।

बारिश ने बढ़ाई चिंता 
20 और 21 जून को मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसे में योग कार्यक्रम के लिए प्रशासन के अधिकारियों की सांसें फूली हुई हैं। कैपिटल कॉम्लेक्स के अधिकतर हिस्से पर ग्रीन और रेड कारपेट बिछाए गए हैं। लेकिन बारिश होने पर पूरी तैयारियों पर पानी फिर सकता है। कैपिटल कॉम्लेक्स में बड़ी एलसीडी, मोबाइल टॉयलेट और मेडिकल रूम स्थापित किए गए हैं।


अधिकारी जमे रहे कैपिटल कॉम्लेक्स में 
शनिवार को यूटी प्रशासन के सभी आला अधिकारी बारी-बारी से कैपिटल कॉम्लेक्स में तैयारियों का जायजा लेते रहे। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल से लेकर इंजीनियरिंग विभाग के सभी अधिकारी खुद तैयारियों को देख रहे थे। यूटी प्रशासन ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकतर  जेई, एसडीओ, एक्सईएन और एससी को तैयारियों में लगाया हुआ है। आयुष मंत्रालय से भी सभी अधिकारी शनिवार को पहुंच गए। तीन दिन इनका डेरा कैपिटल कॉम्लेक्स में होगा। उधर, एसपीजी के अधिकारी ने भी कैपिटल कॉम्लेक्स की कमान थाम ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed