योग दिवसः चंडीगढ़ में 3100 लोगों के साथ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया योग, खूब बहाया पसीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के प्लाजा में शुक्रवार को सफेद टीशर्ट, ब्लू ट्राउजर पहने बच्चों से लेकर बड़े तक। सभी पर योग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था। क्रेज इतना था कि सुबह 4.30 बजे से ही सेक्टर-17 प्लाजा में स्टेज के पास बैठने के लिए लोगों में होड़ मची हुई थी। प्रशासन की ओर से यहां करीब 3500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी लेकिन 3100 तक ही लोग आए।
इसके बावजूद कार्यक्रम में बिछाए मैट पर बैठने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। मैट नहीं मिलने पर कई ने तो दरियों पर योग करना शुरू कर दिया तो कुछ अपने साथ चादर लेकर आए थे।
पांचवें इंटरनेशनल योग डे पर सिटी के हर वर्ग ने योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें चीफ गेस्ट पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर रहे। सत्र चलने केचलते सांसद किरण खेर यहां मौजूद नहीं रहीं। जानकारी के मुताबिक खेर ने दिल्ली में ही योग किया। इसके अलावा एडवाइजर मनोज परिदा ऑस्ट्रेलिया में हैं, जबकि डीसी मनदीप सिंह बराड़ छुट्टी पर चल रहे हैं।
लेट हुए तो एंट्री में हुई परेशानी
सुबह 6 बजे के बाद प्लाजा सेक्टर-17 के कार्यक्रम में कुछ लोगों को एंट्री नहीं मिली। इसका कारण था कि वे कुछ मिनट लेट थे। हालांकि, वे 5.30 बजे आ गए थे लेकिन लेट इसलिए हुए थे कि विभाग ने समय पर टी-शर्ट नहीं दी थी। सेक्टर-25 निवासी अंशू ने बताया कि सुबह 5.30 बजे आ गई थी लेकिन टीशर्ट समय पर नहीं मिली। इनके साथ सेक्टर-15 के भी कई लोग शामिल थे, जिन्हें एंट्री नहीं दी गई।
कोई आया अकेले, तो कोई सहेलियों संग
कार्यक्रम में सिटी के लोग परिवार और कुछ दोस्तों संग आए। मुल्लांपुर से लेकर मोहाली तक, सेक्टर-26 से लेकर सेक्टर-56 तक के लोग यहां योग करने पहुंचे। यहां उम्र की भी कोई सीमा नहीं थीं। 70 साल से लेकर 11 साल के बच्चों ने एक साथ योग का आनंद लिया।
मैट उठाने की भी रही होड़
सिटी के लोगों में कार्यक्रम में योग करने का जितना क्रेज था, उतना ही मैट को उठाने का भी नजर आया। लोगों ने 8 बजे जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ, तभी मैट उठाने में जुट गए। आलम यह था कि लोग मैट उठाने के बाद ही सेल्फी लेते हुए नजर आए।