{"_id":"57468f9e4f1c1b75626916ac","slug":"international-yog-day-capital-complex-yog-protocol-narendra-modi-haryana-vidhansabha-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 26 May 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आयोजन स्थल कैपिटल कांप्लेक्स में भी काम शुरू हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित 200 केंद्रों पर तो योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग चल ही रही है। बुधवार को मुख्य आयोजन स्थल कैपिटल कांप्लेक्स में भी काम शुरू हो गया। पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा के गेट पर ही मोदी की स्टेज सजेगी। यहीं पर मोदी आसन जमाएंगे।
विधानसभा के दोनों ओर बने पार्क को समतल किया जा रहा है। बुधवार को दो जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंफर और 100 से अधिक मजदूर इस काम में जुटे रहे। दोनों पार्कों में जहां गड्ढे हैं उन्हें मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। बारिश से मिट्टी न बहे इसलिए समतल किए जाने केबाद मिट्टी पर रोलर फेरा जा रहा है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दोनों ओर के ग्राउंड में भी लोग बैठकर योग करेंगे। इसलिए ओपन हैंड के आसपास एरिया में भी मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। पूरे एरिया में योग करते हुए कोई व्यक्ति पेड़ों की टहनियों और पत्तों में न छिपे इसलिए पेड़ों की छंटाई की जा रही है। साथ ही बेतरतीब फैली घास और बेल को हटाया जा रहा है। इस पूरे एरिया में ग्रीन कार्पेट बिछना है। ग्रीन कार्पेट पर ही लोग अपना योगा मैट बिछा कर योग कर सकेंगे।
विज्ञापन
ग्राउंड को तैयार करने का पूरा काम प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग करवा रहा है। विभाग ग्राउंड तैयार करने के बाद इसे इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को सौंपेगा। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी बुधवार को कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा किया। कंपनी के लोगों ने कई टेबल लगाकर कुछ चीजों के डेमो भी लिए।
पुलिस के साये में तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से भी कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। कैपिटल कांप्लेक्स की सभी तैयारियां पुलिस के साये में हो रही हैं। बुधवार को विधानसभा के पास ही पुलिस की जिप्सी भी मौजूद रही।