फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Tobacco Prohibition Day: Cancer spreading due to tobacco consumption in Haryana

अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस: हरियाणा में तंबाकू सेवन से पांव पसार रहा कैंसर, हर साल 800 से अधिक नए मरीज

Wed, 31 May 2023 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 01:30 AM IST
सार

तंबाकू के प्रभावों को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए गए हैं, लेकिन अभी भी लोग तंबाकू का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
International Tobacco Prohibition Day: Cancer spreading due to tobacco consumption in Haryana
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में तंबाकू के अधिक सेवन के चलते कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में हर साल औसतन 800 के करीब कैंसर के नए मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से हर 100 मरीजों में से 30 मरीजों में कैंसर का कारण तंबाकू है। इन केसों में मुंह, जीभ और फेफड़ों के कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में 29.1 फीसदी पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें तंबाकू, सिगरेट, हुक्का, गुटखा और खैनी जैसे नशीले पदार्थ शामिल हैं। इसके मुकाबल, देश में 38 फीसदी पुरुष तंबाकू आदि नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।
विज्ञापन


2022 में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में 2020 से 2022 तक कैंसर के 1632 मरीज बढ़े हैं। इनमें मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के ज्यादा मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार 2020 में हरियाणा में 29,219 कैंसर के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2022 में कैंसर के मामलों में 1632 की वृद्धि के साथ 30851 दर्ज किए गए। खास बात ये है कि नए केसों के साथ साथ कैंसर से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 2020-2022 के बीच दो सालों में 888 लोगों की कैंसर से मौत दर्ज की गई है।


ये भी हैं तंबाकू के दुष्प्रभाव
  •  बालों का झड़ना
  •  मोतियाबिंद
  •  दांत में सड़न
  •  फेफड़ों का कैंसर
  •  दिल की बीमारी
  •  पेट का अल्सर
  •  बदरंग उंगलियां
  •  विकृत शुक्राणू

तंबाकू से कमजोर हो रहे फेफड़े, हृदय की बीमारी बढ़ रही
तंबाकू का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर हो रहा है। इससे फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। रोजाना ओपीडी में कई मरीज केस सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर आ रहे हैं। सभी का कारण तंबाकू का सेवन है। इनमें से ही कैंसर के मरीज भी सामने आ रहे हैं। तंबाकू छोड़कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। -डॉ. अभिनव डागर, फेफड़े रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कालेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed