फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Tiger Day, Tiger Kids in Chhatbir Zoo Zirakpur

इंटरनेशनल टाइगर-डे: छतबीड़ जू में आए दिलनूर-अमर और अर्जुन, कैप्टन ने रखे शावकों के नाम

Thu, 30 Jul 2020 12:18 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Jul 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
International Tiger Day, Tiger Kids in Chhatbir Zoo Zirakpur
छतबीर जू में घूमते शावक - फोटो : अमर उजाला
छतबीड़ जू के चिड़ियाघर में आप जाएंगे तो अब आपकी मुलाकात होगी दिलनूर, अमर और अर्जुन से। यह तीनों नाम हैं छतबीड़ जू में दीया और अमन के तीन शावकों के। इन शावकों को यह नाम पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ऑनलाइन सेरेमनी के दौरान दिए थे। टाइगर शावकों में फीमेल टाइग्रेस का नाम सीएम ने दिलनूर रखा, जबकि अन्य दो टाइगर शावकों का नाम अमर और अर्जुन रखा। इंटरनेशनल टाइगर-डे पर छतबीड़ जू के तीनों शावकों का नामकरण कर दिया गया।
विज्ञापन


इन तीनों के नामों का चयन और अप्रूवल सीएम ने दी है। नई दिल्ली के सेंट्रल जू अथारिटी के मानकों के अनुसार फीमेल शावक का नाम उसकी मां के नाम के पहले लेटर से शुरू होना जरूरी होता है। इसी वजह से दीया के नाम से द लेकर फीमेल टाइग्रेस शावक का नाम दिलनूर रखा गया है। जबकि पिता के पहले अक्षर यानी अमन के पहले शब्द को लेकर दोनों मेल टाइगर का नाम अमर और अर्जुन रखा गया है। इससे पहले सीएम ने नामकरण सेरेमनी के लिए ट्विट किया।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि दुनियाभर के टाइगर में से 70 फीसदी टाइगर इंडिया में हैं। छतबीड़ जू में फिलहाल 8 टाइगर हैं। इस जू में कुल 15 सौ जानवर हैं। ध्यान रहे कि टाइग्रेस दीया ने पिछले साल नवंबर, 2019 में इन शावकों को जन्म दिया था। यह तीन शावक हैं जू में जन्मी व्हाइट टाइग्रेस दीया और कानपुर से लाए गए टाइगर अमन की जोड़ी के। जीरकपुर के छतबीड़ जू प्रबंधन ने अब तीनों शावकों को अलग रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना देने के समय तीनों शावकों को मां से अलग कर दिया जाता है और सभी को एक एक किलो मीट दिया जाता है। इसके माध्यम से उद्देश्य इन तीनों शावकों के डेवलपमेंट और उनकी खुराक देखने का है। यह तीनों ही शावक इतने प्यारे हैं कि छतबीड़ जू प्रबंधन का हरेक कर्मचारी इनको बेहद प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed