{"_id":"9e2af80c6e629e10e2344eab1c142aa0","slug":"international-terminal-in-mohali-narendra-modi-will-inagurate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बनेगा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल, आएंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में बनेगा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल, आएंगे मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 04 Mar 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में तैयार किया जा रहा एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भव्य होगा। इसमें नेकचंद की बनाए स्कल्पचर, विदेशों से मंगाई गई आर्ट और पेंटिंग के साथ तेनसई फैब्रिक की कैनोपी आपको आकर्षित करेगी। एयरपोर्ट का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। यहां तीन एयरोब्रिज भी लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
एक मई तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट को शुरू करने की योजना है। सूत्रों का कहना है कि इसका शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इसलिए काम में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट में करीब पांच हजार कर्मचारी दिन-रात काम में जुटे हैं। लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के अधिकारियों की मानें तो यह एयरपोर्ट पंद्रह अप्रैल तक सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
आसान अप्रोच: एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से घुसते ही दो विकल्प होंगे। इसमें एक रास्ता डिपार्चर के लिए दूसरी मंजिल पर जाएगा। जबकि दूसरा रास्ता नीचे की ओर होगा।
आराम दायक भी: मोहाली एयरपोर्ट के टर्मिनल का बाहरी एरिया यूनीक होगा। इसमें यात्रियों के लिए बैठने की खास व्यवस्था होगी। इस एरिया में 1600 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
गेस्ट हाउस और कांफ्रेंस रूम: कारपोरेट्स के लिए मोहाली एयरपोर्ट टर्मिनल में कॉन्फ्रेंस रूम और गेस्ट हाउस जैसी व्यवस्था की गई है। यह वीआईपी लाउंज से अलग होगा। ताकि वह समय पर यहां मीटिंग कर सकें।
यह है खास
प्रोजेक्ट कास्ट-पांच सौ करोड़ रुपये
लेवल-चार (बेसमेंट, ग्राउंड, पहला और दूसरा और तीसरा)
अप्रैन-360 मीटर गुणा 139 मीटर
सात सी टाइप एयरक्राफ्ट
एक ई टाइप एयरक्राफ्ट
कारगो अप्रैन-120 मीटर गुणा 110 मीटर
टर्मिनल बिल्डिंग-5300 स्क्वायर मीटर
सर्विस यार्ड-5400 स्क्वायर मीटर
क्षमता-1600 यात्री
कार पार्किंग-पांच सौ
एयरोब्रिज-पांच प्रस्तावित, तीन तैयार, चौथा बनेगा
एलीवेटर-छह
लिफ्ट-14 (आठ ग्लास लिफ्ट)
सीसीटीवी कैमरे-145
पीटीजेड कैमरे-31
फ्लाइट इंफोर्मेशन डिस्प्ले-82 स्क्रीन
वीडियो वाल-पांच
पब्लिक एड्रेस सिस्टम-डिजिटल कंट्रोल
एडवांस लाइटिंग सिस्टम
डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए दो एराइवल कन्वेयर बेल्ट
डिपार्ट बैगेज के लिए इन लाइन डिर्पाचर कन्वेयर बेल्ट