फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Geeta Mahotsav Start in London

हर भारतीय के लिए गौरव का पल, ब्रिटिश संसद में विराजमान होगी गीता, गूंजेंगे पावन श्लोक

Sat, 10 Aug 2019 03:19 AM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, लंदन
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, लंदन Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Aug 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav Start in London
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
लंदन के ब्रिटिश पार्लियामेंट के एटली हाल में शंखनाद के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस गीता महोत्सव में दुनिया की कई बड़ी हस्तियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


यूके मेंबर आफ पार्लियामेंट ऐंड यूके सत्तारूढ़ दल के वाइस चेयरमैन पोल्स स्कोली और ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को जीओ संस्था के संस्थापक गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद एवं हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल शर्मा ने श्रीमद्भगवत गीता भेंट की। ब्रिटिश सांसदों की मांग पर गीता यूके पार्लियामेंट में विराजमान की जाएगी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद पोल्स स्कोली ने कहा कि गीता विश्व शांति और सद्भावना के लिये एक प्रेरणा स्रोत है। आज के भौतिकवादी दौर में जिस तरह का अवसाद का वातावरण बना है, उससे निजात पाकर आनंदमय जीवन निर्वहन का संदेश एवं मार्गदर्शन गीता के माध्यम से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन साल पहले गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का जो निर्णय लिया था। उस कड़ी में लंदन में शुरू हो रहा यह दूसरा अवसर है। 

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि जीओ गीता पिछले कई वर्षों से गीता को जन जन तक पहुंचाने की मुहिम में लगी है। पिछले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सवों में देश-दुनिया के संतों के साथ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई शामिल हो चुके हैं।

ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है, जब इस हाल में गीता को लेकर कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन गुरुग्राम ग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. मार्कण्डेय आहुजा ने किया। कार्यक्रम में इंग्लैंड, स्काटलैंड, आईलैंड, रसिया, बंग्लादेश, मारीशस, इटली, कनाडा, नेपाल आदि कई देशों के राजदूत शामिल हुए।

इन्होंने लिया भाग 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, राज्यपाल के सचिव विजय दहिया, पानीपत की डीसी सुमेधा कटारिया, यूके गुरुद्वारा अमर दास के प्रतिनिधि सग्गूजी, रविदास मंदिर साउथ हाल लंदन के प्रतिनिधि योगराज, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, रामवैद्य, केडीबी के मानद सचिव मदनमोहन छाबड़ा, सदस्य उपेंद्र सिंघल, विजय नरूला, लंदन के राममंदिर के महासचिव बालमुकुंद प्रसाद जोशी ने शिरकत की।   

ब्रिटिश हिंदू बोले दिल है हिंदुस्तानी

मैं यहां पैदा हुआ, यहीं शिक्षा ली मगर हिंदू और हिंदुस्तान मेरे और मेरे परिवार सहित पूरे ब्रिटिश हिंदुओं के दिल में बसता है। अमर उजाला से बातचीत में यह बात यूके के फार्मासिस्ट मनीत कपूर ने कही। उन्होंने बताया कि यूके में 40 साल या उससे पहले से बसे हिंदुओं में इंटरनेशनल गीता महोत्सव के लंदन में आयोजित करने से उत्साह और खुशी का वातावरण है। 

जज शर्मा बोले, गर्व का विषय
लंदन के जज उमेश शर्मा का परिवार करीब पांच दशक से यूके में है। उमेश शर्मा मूलत: भारत के होशियारपुर (पंजाब) से हैं और यूके हिंदू कौंसिल ट्रस्ट यूके के चेयरमैन भी हैं। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत और दुनिया भर में बसे हिंदुओं के लिये गर्व की बात है कि यूके की संसद में गीता विराजमान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed