फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international flights from chandigarh airport, it might be 3 years late

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट का सपना 'अभी दिल्ली दूर'

Tue, 10 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
international flights from chandigarh airport, it might be 3 years late
एयरपोर्ट

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए लोगों को अब और भी लंबा इंतजार करना पडे़गा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे अपग्रेडेशन का काम पूरा होने के लिए पिछले पांच रविवारों के दिन फ्लाइट्स बंद रखी गईं। लेकिन रनवे अपग्रेडेशन का काम पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल फ्लाइट यहां से कैसे शुरू होगी यह बड़ा सवाल बन गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ भी मान रहे हैं कि अभी रनवे का काम पूरा होने में तीन साल से अधिक का वक्त लग जाएगा। इस स्थिति में इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पडे़गा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एयरपोर्ट के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद 10 अप्रैल से 8 मई तक  के सिर्फ पांच रविवारों को फ्लाइट्स रोकी गईं। इस दौरान रिपेयर का काम चला लेकिन अब भी रनवे का एक हजार फीट का काम बाकी है। सूत्रों की मानें तो एयरपोर्ट को अगर दो महीने के लिए बंद कर दिया जाए तो यह काम आसानी से पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के लिए 1400 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। इसके बाद स्पाइस जेट यहां से अप्रैल में दुबई के लिए फ्लाइट उड़ाने को तैयार थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की यह तैयारी पूरी न होने से इसे शुरू नहीं किया जा सका। वहीं कस्टम ऑफिस भी नहीं तैयार हो सका है।


सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम पूरा होने में अभी तीन साल का वक्त लगेगा। एयरपोर्ट की जो भी कमियां हैं। कोशिश है कि जल्द दूर हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed