फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international flight start from ludhiana within 3 year

बड़ी खुशखबरीः पंजाब को मिल गया एक और इंटरनेशल एयरपोर्ट, तीन साल में शुरू होंगी उड़ानें

Fri, 21 Dec 2018 09:47 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
international flight start from ludhiana within 3 year
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब की औद्योगिक राजधानी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरी पूरी होगी। यहां से अगले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। हलवारा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में सिविल इंअरनेशनल टर्मिनस स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार ने गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से समझौता किया। 

विज्ञापन


पंजाब की तरफ से शहरी उड्डयन सचिव तेजवीर सिंह और एएआई की ओर से कार्यकारी डायरेक्टर जीडी गुप्ता ने मुख्य सचिव करण अवतार सिंह और एएआई चेयरमैन गुरप्रसाद मोहापात्रा की मौजूदगी में दस्तखत किए। यह प्रोजेक्ट एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी द्वारा लागू किया जाएगा जिसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी एएआई की होगी। 

विज्ञापन

international flight start from ludhiana within 3 year
सांकेतिक तस्वीर

इसमें ग्रेटर लुधियाना डेवलपमेंट अथॉरिटी का हिस्सा 49 प्रतिशत होगा। नया हवाई अड्डा विकसित करने का सारा खर्च एएआई द्वारा वहन किया जाएगा। पंजाब सरकार इसके लिए 135.54 एकड़ जमीन मुफ्त मुहैया करवाएगी। इसे चलाने और प्रबंधन का खर्च जेवीसी वहन करेगी।

सरकार को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय सिविल एनक्लेव के पहले चरण का काम हवाई जहाजों की कोड 4-सी टाइप उड़ानों के लिए तीन साल में पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि इस संबंध में प्रस्ताव तीन दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में पास किया गया था।

अमृतसर में कार्गो टर्मिनल के लिए भी समझौता 
अमृतसर एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल शुरू करने और रखरखाव के लिए पंजाब सरकार और एएआई कार्गो लॉजिस्टिक एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के बीच एक और समझौता हुआ। इसके मुताबिक 2013 से चालू अमृतसर एयरपोर्ट पर बने पैरिशेबल कार्गो सेंटर की देखभाल करने वाले केंद्र को एएआई अपने अधीन कर लेगी। इससे पंजाब व पड़ोसी राज्यों से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। कार्गो उड़ानों की जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed