फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International drug smuggling gang busted, 3 including retired SI's son arrested

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सेवानिवृत्त एसआई के बेटे समेत 3 गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 07:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
International drug smuggling gang busted, 3 including retired SI's son arrested
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर युवती समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.5 किलो हेरोइन, साढ़े चार लाख रुपये की ड्रग मनी और तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान पंजाब के मोगा निवासी विक्रमजीत सिंह, फिरोजपुर निवासी लवप्रीत सिंह और मोहाली सेक्टर-91 निवासी अवनीत के रूप में हुई है। विक्रमजीत एक म्यूजिक कंपनी का मालिक है और लवप्रीत पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर का बेटा है। तीनों के खिलाफ पुलिस थाना एएनटीएफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से लवप्रीत को सात, विक्रमजीत को पांच और अवनीत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एएनटीएफ की टीम बीते 28 मार्च को सेक्टर-43 के आईएसबीटी के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त जानकारी मिली कि मोगा निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और अवनीत नामक एक युवती चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हेरोइन सप्लाई करते हैं। दोनों पंजाब नंबर की कार में घूम रहे हैं और सेक्टर-42 के स्मॉल चौक पर किसी को नशा सप्लाई करने वाले हैं।
विज्ञापन

सूचना पाकर टीम ने डीएसपी (अपराध) उदयपाल सिंह को मामले की जानकारी दी और नशा तस्करों की तलाश में जुट गई। इस बीच एक कार को रोका गया, जिसमें एक युवक-युवती सवार थे। पूछने पर युवक ने अपनी पहचान मोगा के धर्मकोट निवासी विक्रमजीत सिंह (28) और युवती ने अपनी पहचान मोहाली के सेक्टर-91 की वेंबली सोसाइटी निवासी अवनीत (22) के रूप में दी। कार की जांच की गई तो डैश बोर्ड से माइलेज मीटर के पीछे छिपाई गई 1.012 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो लुधियाना निवासी लवप्रीत सिंह से ड्रग्स लेकर आते हैं और फिर उसे ट्राइसिटी में सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर ड्रग्स सप्लायर लवप्रीत सिंह (29) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन, ऑडी व इंडेवर कार, साढ़े चार लाख रुपये की ड्रग मनी, पैसे गिनने वाली मशीन, भार तोलने की छोटी इलेक्ट्रानिक मशीन बरामद हुई। लवप्रीत पिछले चार वर्षों से नशा तस्करी लिप्त था। उसे मोगा पुलिस पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed