{"_id":"575ec5274f1c1bb26511b624","slug":"international-airport-self-checking-kiosk-chandigarh-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बहुत जल्दी एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रहा है। दरअसल, जून के अंत तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच सेल्फ चेकिंग क्यिोस्क लगाए जाएंगे। यह सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को बोर्डिंग पास के लिए लाइन में नहीं लगना पडे़गा। लोग यात्रा करने से एक घंटे पहले पहुंचकर यह पास ले सकेंगे।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सात विमानन कंपनियां 21 फ्लाइटों का संचालन कर रही हैं। यहां पर विमानन कंपनियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वह सेल्फ चेकिंग क्यिोस्क 30 जून तक इंस्टाल करें जिससे यात्रियों को बोर्डिगिं पास के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पडे़। यात्री एक घंटा पहले आने के बाद बोर्डिगिं पास निकाल सकें।
क्यिोस्क की यह व्यवस्था विमानन कंपनी की ओर से दी जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन तीन हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं , लेकिन यहां पर यह सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आधे घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। अगर यह सुविधा विमानन कंपनियों की ओर से शुरू होगी तो यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, गो एयर, एयर इंडिया, इंडिगो, एयर एशिया इंडिया, विस्तारा विमानन कंपनियों की ओर से फ्लाइट का संचालन किया जाता है। वहीं यहां से चलने वाली सभी एयर इंडिया सहित अन्य विमानन कंपनी की ओर से यह सुविधा शुरू होगी। वहीं अभी एयर विस्तारा की दिल्ली फ्लाइट 2 मई से शुरू हुई है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पांच विमानन कंपनियों को यह लेटर लिखा जा चुका है कि सेल्फ चेकिंग क्यिोस्क की सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा जून के अंत तक यात्रियों को मिलेगी।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी