{"_id":"5a2ceac54f1c1baf678c0bec","slug":"international-airport-closing-for-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बंद रहेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानिए कब से कब तक और क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बंद रहेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानिए कब से कब तक और क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली टू इंफाल फ्लाइट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट के जरिए कहीं जाने का प्लान हैं तो ध्यान दें, इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 दिन के लिए बंद रहेगा। इस बीच फ्लाइटों का संचालन नहीं होगा। इंटरनेशननल एयरपोर्ट अथॉरिटी के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि यह फैसला रनवे बढ़ाने और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस)-3 अपडेट करने के लिए लिया गया है। इससे 28 फ्लाइटों का संचालन बंद हो गया है। इस दौरान यात्रियों को टैक्सी, ट्रेन और बस से सफर करना होगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 से 26 फरवरी 2018 तक फ्लाइट का संचालन नहीं होगा। रनवे में इस बार सेना केबडे़ एयर फ्राफ्ट भी बंद किए जाएंगे। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 11 हजार फुट का बनाया जाना है, जोकि अभी नौ हजार आठ सौ फुट का है। इस निर्माण कार्य के दौरान 23 फ्लाइटों का संचालन बंद रहेगा। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, जम्मू, श्रीनगर की फ्लाइटें बंद रहेंगी। पहले ही समर शेड्यूल में 12 से अधिक फ्लाइटें बंद कर दी गई हैं।
इंटरनेशनल फ्लाइटों की संख्या बढे़गी
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे काम काम 26 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां पर कनाडा, अमेरिका, इग्लैंड सहित अन्य जगह की प्रस्तावित फ्लाइटों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। अभी यहां से केवल दो इंटरनेशनल फ्लाइटें हैं। 11 दिसंबर से बैंकाक के लिए तीसरी फ्लाइट शुरू हो रही है। वहीं, विदेशी विमानन कंपनियां यहां पर अपने विमान आसानी से उतार सकेंगी। फरवरी के बाद यहां पर इंटरनेशनल फ्लाइटों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने और आईएलएस-3 को अपग्रेड करने के लिए पंद्रह दिन बंद किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। जिन यात्रियों ने 12 से 26 फरवरी के टिकट बुक कराए हैं, उनके टिकट विमानन कंपनियां वापस कर देंगी। रनवे रिपेयर के बाद कनाडा, लंदन सहित अन्य जगहों की फ्लाइट का संचालन कर सकेंगे।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़