{"_id":"57507f4c4f1c1b7d2d109175","slug":"internal-transfer-of-ut-staff-administration-strict-against-recommendation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी कर्मचारियों के ट्रांसफर रोकने की सिफारिश पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी कर्मचारियों के ट्रांसफर रोकने की सिफारिश पर प्रशासन सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन
- फोटो : DEMO Pics
अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए सिफारिश लेकर पर्सोनल सेक्रेटरी से मिले कर्मचारियों को मिला दो टूक जवाब। दरअसल पर्सोनल सेक्रेटरी केके जिंदल ने सभी कर्मचारियों को कहा कि बगैर किसी वाजिब कारण के किसी भी कर्मचारी का ट्रांसफर नहीं रुकेगा। कर्मचारी को नई जगह ही काम चालू रखना होगा। इन कर्मचारियों में ज्यादातर संख्या एजुकेशन से जुड़े कर्मचारियों की थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने ट्रांसफरके लिए कर्मचारियों की दूसरी सूची भी तैयार कर ली है। जब यह कर्मचारी नए ऑफिस में अपने काम को समझ लेंगे। उसके तुरंत बाद दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सालों से एक ही सीट पर जमे सभी कर्मचारियों की कुर्सियां बदलेंगी।
विज्ञापन
सिस्टम को पारदर्शी बनाने और काम में गति लाने केलिए ट्रांसफर किए गए हैं। प्रशासन ने पहली बार इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 348 लोगों के ट्रांसफर किए थे। इसमें स्टेनो से लेकर सुपरिंटेंडेंट तक शामिल थे। इससे पहले कर्मचारी सांसद किरण खेर से भी ट्रांसफर रुकवाने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन