{"_id":"5f0633d98ebc3e63623bc11a","slug":"intermittent-rain-for-17-hours-temprature-reaches-30-degrees-chandigarh-news-pkl380691464","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 17 घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश, 30 डिग्री पहुंचा पारा... पर गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 17 घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश, 30 डिग्री पहुंचा पारा... पर गर्मी से मिली राहत
Thu, 09 Jul 2020 12:10 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसे बदरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 17 घंटे रुक-रुक कर हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल गई है। पांच दिन में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
तीन जून को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को तापमान गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि हल्की बारिश की संभावना आगे भी जारी रहेगी। पिछले 24 घंटे में करीब 83 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले दो दिन से उत्तर भारत के क्षेत्र में मानसून सक्रिय था। इस वजह से मंगलवार रात से बारिश शुरू हुई थी। बुधवार सवेरे भी कई जगह रिमझिम बारिश हुई है। पिछले हफ्ते बारिश न होने से शहरवासी उमस से बेहाल थे।
तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जबकि रात का तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। पहले शनिवार रात अच्छी बारिश हुई और उसके बाद मंगलवार रात। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिन और सक्रिय रहने की संभावना है। इस वजह से बारिश होती रहेगी। अगले तीन दिन फिलहाल मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद बताई जा रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई में मानसून के सक्रिय होने की पूरी संभावना है। 12 जुलाई के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। उस दौरान करीब एक हफ्ते बारिश नहीं होगी। उसके बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। उस वक्त अच्छी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।