फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inter-state gang of adulterated liquor exposed in Haryana

भंडाफोड़ : हरियाणा में मिलावटी शराब के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, कई राज्यों में होती थी सप्लाई

Sun, 25 Jul 2021 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Jul 2021 02:07 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ में तैयार होती थी 25 हजार लीटर ईएनए से 75 हजार लीटर मिलावटी शराब
  • चंडीगढ़ बाटलिंग प्लांट का संचालक उदयपाल सिंह गिरफ्तार

विज्ञापन
Inter-state gang of adulterated liquor exposed in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मिलावटी शराब के कारोबारियों ने चंडीगढ़ को भी अपनी जद में ले लिया है। अंबाला में पकड़े गए 25 हजार लीटर के टैंकर से 75 हजार लीटर मिलावटी शराब बनाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई की जाती थी। 25 हजार लीटर ईएनए (एक्स्ट्रा लीटर अल्कोहल) से तैयार होने वाली मिलावटी शराब चंडीगढ़ के बाटलिंग प्लांट में तैयार कर उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई की जाती थी। यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है। जिसका मुख्य सरगना पार्थ शर्मा और सतबीर सिंह सत्ता है।
विज्ञापन


अंबाला में पकड़े गए ईएनए टैंकर की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। यह ईएनए ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से लाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने ग्वालियर डिस्टलरी के प्रोडक्शन मैनेजर राजकिशोर दुबे को भिंड से और चंडीगढ़ की डिस्टलरी के मैनेजर अतुल को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अंबाला शहर निवासी पार्थ शर्मा को बनारस (यूपी) और चंडीगढ़ इकाई के मालिक उदयपाल सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरेपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले भी यह ईएनए ग्वालियर से कई बार अवैध तौर पर लाकर चंडीगढ़ में मिलावटी शराब तैयार करवाई उपरोक्त सभी राज्यें को भेजी गई है। आरोपी भारी मात्रा में टैक्स चोरी कर सरकार को चूना लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कर रहीं मामले की निगरानी
अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने कहा कि मैं स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हूं। अवैध तरीके से शराब बनाने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


यह मिलावटी शराब का अवैध कारोबार करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह है। जिसका खुलासा हुआ है। पता चला है कि टैंकर के मालिक के पास पहले एक टैंकर था, इस अवैध कारोबार के जरिए उसने 60 टैंकर बना लिए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह काम कितने बड़े पैमाने पर चल रहा था। मैंने पुलिस ने इसकी तह में जाने के लिए कहा है।
-अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed