फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Intense cold wave grips Punjab; school holidays extended, flights affected due to fog.

Chandigarh News: पंजाब में कड़ाके की ठंड<bha>;</bha> स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं, कोहरे से उड़ानें प्रभावित

Wed, 07 Jan 2026 07:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Intense cold wave grips Punjab; school holidays extended, flights affected due to fog.
-अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा,
विज्ञापन

-घने कोहरे के कारण कई शहरों में दृश्यता शून्य से भी कम
-बठिंडा सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा
---
पटियाला/चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अब राज्य के स्कूल 14 जनवरी से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर कहा कि बच्चों और स्टाफ की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे पहले 7 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया था। प्रदेश के स्कूलों में 24 दिसंबर से छुट्टियां चल रही थीं।
पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम 10.4 डिग्री, लुधियाना 11.2, पटियाला 11.6 और बठिंडा 11.4 डिग्री रही। न्यूनतम तापमान के मामले में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा। एसबीएस नगर और हलवारा में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही जबकि पटियाला में 150 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण उड़ानों में बड़े बदलाव और देरी हुई। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की कई उड़ानों का समय प्रभावित रहा। दुबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित समय 7:50 बजे के बजाय 11:12 बजे पहुंची। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे उड़ान से पहले लाइव स्टेटस की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिन और ठंड और कोहरे की संभावना
पंजाब में ठंड और कोहरे ने न केवल शिक्षा और सामान्य जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि यात्रियों और पब्लिक को भी गंभीर परेशानियों में डाल दिया है। राज्य सरकार और प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए समय रहते छुट्टियों और सुरक्षा उपायों की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article