{"_id":"6966115a8103fcdb51023f9f","slug":"intas-foundation-celebrated-lohri-with-cancer-patients-at-apna-ghar-in-chandigarh-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर मरीजों के साथ बांटी खुशियां: फाउंडेशन ने 'अपना घर' चंडीगढ़ में मनाई लोहड़ी, निशुल्क रहने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर मरीजों के साथ बांटी खुशियां: फाउंडेशन ने 'अपना घर' चंडीगढ़ में मनाई लोहड़ी, निशुल्क रहने की व्यवस्था
Tue, 13 Jan 2026 03:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 03:08 PM IST
सार
इंटास फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो कैंसर मरीजों की मदद करती है। संस्था का चंडीगढ़ में अपना घर नाम से केंद्र है, जहां दूसरे राज्यों से इलाज के लिए आए मरीजों के ठहरने के अलावा खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन
लोहड़ी मनाते अपना घर में रहने वाले मरीज और उनके तीमारदार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटास फाउंडेशन की तरफ से मंगलवार को अपना घर चंडीगढ़ केंद्र में कैंसर मरीजों और उनके केयर टेकरों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर लोहड़ी का उत्सव मनाया और आपसी सहभागिता के साथ खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम अपना घर चंडीगढ़ में रह रहे उन कैंसर मरीजों और उनके केयर टेकरों के लिए आयोजित किया गया, जिनका इलाज चंडीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और उपचार के दौरान वे अपना घर में निशुल्क ठहरते हैं।
विज्ञापन
इंटास फाउंडेशन एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल है, जो कैंसर, हीमोफीलिया और ब्लड बैंक जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। चंडीगढ़ में संचालित अपना घर केंद्र के माध्यम से कैंसर मरीजों और उनके केयर टेकरों को निःशुल्क रहने, खाने और केंद्र से अस्पताल तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही मरीजों और उनके देखभालकर्ताओं के मानसिक और भावनात्मक सहयोग के लिए काउंसलिंग और विभिन्न गतिविधियां भी नियमित रूप से करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
इंटास फाउंडेशन चंडीगढ़ के संचालक दीपक किरार ने बताया कि कैंसर मरीज अपना इलाज चंडीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में करवा रहे हैं, जबकि इंटास फाउंडेशन उनके उपचार के दौरान रहने, खाने, अस्पताल तक आने-जाने की सुविधा, काउंसलिंग और गतिविधियों के माध्यम से सहयोग प्रदान करता है। अपना घर चंडीगढ़ में ठहरने वाले मरीज पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से इलाज के लिए चंडीगढ़ आते हैं।
अपना घर चंडीगढ़ में कार्यरत काउंसलर भव्या बजाज समय-समय पर मरीजों और उनके केयर टेकरों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श देती हैं, जिससे वे उपचार के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकें। अपना घर चंडीगढ़ में आयोजित यह लोहड़ी उत्सव इंटास फाउंडेशन की मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग को दर्शाता है।