फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   instrumental music facility on sukhna lake chandigarh for relief and enjoyment

सुखना लेक का माहौल अब ज्यादा खूबसूरत होगा, मिलेगी खास सुविधा

Mon, 17 Oct 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Oct 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
instrumental music facility on sukhna lake chandigarh for relief and enjoyment
चंडीगढ़ में सुखना लेक का एक दृश्य - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ की शान सुखना लेक का माहौल अब और भी ज्यादा खूबसूरत होगा और यहां पर घूमने में आपको काफी मजा आएगा। दरअसल, प्रशासन एक विशेष सुविधा देने जा रहा है। सुखना लेक पर अब संगीत की मधुर धुन भी सुनाई देगी। यह संगीत सुबह और शाम दोनों समय बजेगा।
विज्ञापन


संगीत की इस धुन ने सुखना की खूबसूरती को और मोहक बना दिया है। यूटी प्रशासन ने सुखना लेक के शुरुआती प्वाइंट से रेगुलेटरी एंड तक म्यूजिक बॉक्स लगाए हैं। संगीत की सम्मोहित करने वाली धुनें सुनकर एक बार आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कहां से आ रही है संगीत की धुन।
विज्ञापन


जब ढूंढते हुए ट्रैक के पास लगे बॉक्स को ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा आवाज इसी बॉक्स से आ रही है। बराबर दूरी पर यह बॉक्स पूरे ट्रैक पर लगाए गए हैं। सुखना लेक पर सैर और कसरत करने वालों की थकान को यह संगीत काफी हद तक दूर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखद एहसास कराने वाली वाद्य यंत्र धुनें बजेंगी

instrumental music facility on sukhna lake chandigarh for relief and enjoyment
सुहाने मौसम में सुखना लेकर पर पर्यटन - फोटो : amar ujala
साथ ही इस पर फिल्मी गीत न बजाकर सुखद एहसास कराने वाली विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुनें बजाई जाती हैं। रेगुलेटर एंड के पास सुबह और शाम के समय सैकड़ों युवा, पुरुष और महिलाएं व्यायाम करते हैं। बहुत से ट्रैक पर दौड़ लगाते हैं। इन लोगों के लिए सुखना लाइफलाइन है।

सूर्योदय के साथ इन लोगों के दिन की शुरुआत सुखना से ही होती है। शाम को व्यायाम से स्वास्थ्य लाभ लेकर यहीं सूर्यास्त के साथ रात होती है। सुखना पर सैर करने आए सेक्टर-5 निवासी सुलेश गुप्ता ने बताया कि सुखना उनके जीवन का अहम हिस्सा है। यहां आते ही पूरे दिन की थकान मिट जाती है।

संगीत की धुन अकेलेपन को दूर कर सुकून का एहसास कराती है। योग शिक्षक राज सिंह दहिया ने बताया कि सुखना का सौंदर्य पहले ही लोगों को अपनी ओर खींचता है। यहां आकर योगाभ्यास करने का अपना अलग मजा है। योग और संगीत का एक विशेष नाता है। सुखना पर संगीत थेरेपी से कम नहीं है। यह मन में उत्साह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed