{"_id":"664d35e805b36a29a3007234","slug":"instructions-to-remove-illegal-slums-built-in-sector-39-market-chandigarh-news-c-16-pkl1049-426124-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-39 की मंडी में बनी अवैध झुग्गियों को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-39 की मंडी में बनी अवैध झुग्गियों को हटाने के निर्देश
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 की मंडी में अवैध तरीके से झुग्गी बनाकर रहने के मामले पर मंडी बोर्ड गंभीर हो गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने मंडी का दौरा कर वहां रहने वाले लोगों को वहां से जल्द हटने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार वहां वाटर पाइपलाइन की मरम्मत करा रहे ठेकेदार के मजदूर रह रहे हैं। इस संबंध में ठेकेदार को भी निर्देश दिया है कि मंडी को जल्द खाली करवाकर झुग्गियां हटवा दें।
बता दें कि मंडी में अवैध झुग्गियां बनाकर रहने की खबर को अमर उजाला ने 20 मई के अंक में 26 की मंडी शिफ्ट हुई नहीं यहां अवैध झुग्गियों का कब्जा शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेकर प्रशासन ने मंडी बोर्ड को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिस पर मंडी बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेक्टर 39 की मंडी का निरीक्षण कर वास्तविकता जांची। वहीं, झुग्गियों में रह रहे लोगों को झुग्गी हटाने और वहां से जाने का निर्देश दिया है। मंडी बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि एक-दो दिनों में मंडी से अवैध कब्जा हटवा दिया जाएगा।