फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to complete flood control preparations by June 30.

Chandigarh News: बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां 30 जून तक पूरी करने के निर्देश

Sat, 12 Apr 2025 12:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete flood control preparations by June 30.
जल सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को 30 जून तक बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी परियोजना में कोई कमी पाई जाती है या किसी प्रकार की देरी होती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करें।

बैठक में उन्होंने सिंचाई से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इस दौरान मानसून के मौसम पूर्वानुमान पर भी चर्चा की गई और बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में उन्होंने राज्यभर में सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं, नालों की रिमॉडलिंग, स्थायी पंप हाउस के निर्माण, निचले इलाकों में पाइप लाइन बिछाने और बाढ़ के पानी को नालों में गिराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नहर के जो तटबंध गांवों की तरफ लगते हैं, उनकी मजबूती पुख्ता की जाए। इसके अलावा भूमि कटाव रोकने के लिए पत्थर के स्टड बनाएं जाएं, जहां नए तालाब बनाए जा रहे हैं। वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed