फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions by Aggarwal Community about Marriages

शादियों पर अग्रवाल समाज का अहम फरमान

Mon, 30 Jun 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, जींद
ब्यूरो /अमर उजाला, जींद Updated Mon, 30 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Instructions by Aggarwal Community about Marriages

अग्रवाल समाज ने वैवाहिक कार्यक्रमों में घोड़ी के आगे महिलाओं के नाचने, लड़कियों की शादी के निमंत्रण कार्ड के साथ मिठाई का डिब्बा देने और लड़के की शादी में शगुन लेने और देने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


जाट धर्मशाला में रविवार को आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल शरण गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया है। इसे हल हाल में निभाया भी जाएगा।

उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Instructions by Aggarwal Community about Marriages

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंसल ने कहा कि वैवाहिक कार्यक्रमों में घोड़ी के आगे महिलाओं का नाचना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इसलिए सम्मेलन में महिलाओं के सार्वजनिक नाच पर पाबंदी लगाकर ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

अग्रवाल समाज के अलावा दूसरे संगठनों से मिलकर मंडल स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। यह कमेटी इस बात पर नजर रखेगी। इस निर्णय का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा लिये इन महत्वपूर्ण निर्णय को पूरे देश में लागू किया जाएगा। बंसल ने समाज के लोगों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी एकजुट होने का आह्वान किया।

अपराधिक घटनाओं पर लगेगी लगाम

Instructions by Aggarwal Community about Marriages

उन्होंने कहा कि जिस दिन अग्रवाल समाज एकजुट हो जाएगा, तब लूटपाट, अपहरण और डकैती जैसी घटनाएं दूर हो जाएंगी।

सम्मेलन की अध्यक्षता ताराचंद जिंदल ने की। सम्मेलन में महेश सिंगला, टेकराम कंडेला, जगदीश घोघड़िया, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम कटवाल, किताब सिंह भनवाला, रोशनलाल गुप्ता, पतराम तायल, धनराज गोयल, महावीर कंप्यूटर, रमेश गोयल, डॉ. पीसी जैन, रामनिवास बुडायन, रामफूल शर्मा, प्रदीप दालमवाला, हरिराम दीक्षित, धन्नाराम कौशिक के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। इससे पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंसल का समाज के लोगों द्वारा अभिनंदन किया गया।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों और फैक्टरियों का हो बीमा
सम्मेलन में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, फैक्टरियों और दुकानों का बीमा करवाने की भी मांग की गई। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष रामकरणदास मंगला ने कहा कि समाज के लिए उनके हितों को पूरा करने का समय नजदीक आ गया है। समाज के लोग निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed