फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspector accused Subhash Nagar Welfare Association complaint writing Corporation Commissioner KK Yadav

इंस्पेक्टर पर आरोप, रेहड़ी वाले का सामान जब्त पर चालान नहीं, सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन ने निगम कमिश्नर केके यादव को लिखित में दी शिकायत

Thu, 10 Sep 2020 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused Subhash Nagar Welfare Association complaint  writing Corporation Commissioner KK Yadav
मनीमाजरा। सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमित शर्मा ने नगर निगम के कमिश्नर केके यादव को लिखित शिकायत देकर इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा इंफोर्समेंट विंग के इंचार्ज ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा को भी शिकायत की है। अमित शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर बिशनलाल रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान उठाकर ले जाते हैं और चालान भी नहीं करते। वहीं, जब रेहड़ी वाले उनको फोन कर पूछना चाहते हैं कि उनका समान कहां है तो फोन नहीं उठाते। यह कार्रवाई सिर्फ लाइसेंस फीस भरने वालों के खिलाफ होती है, जबकि राणा की हवेली के सामने और बस स्टैंड के पास वीटा बूथ के नजदीक अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वाले आराम से बैठे हैं। अमित शर्मा ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा ने आश्वासन दिया है कि लाइसेंसधारक रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ कोई मनमानी नहीं होगी।
विज्ञापन

उधर, डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने कमिश्नर केके यादव से शहर में सड़कों और फुटपाथ पर लगने वाली रेहड़ी फड़ी की जांच के लिए बात की। डिप्टी मेयर का कहना है कि इंस्पेक्टर न तो वेंडर जोन में बैठे रेहड़ी फड़ी वालों की जांच करते हैं और न ही सड़कों पर अवैध रूप से खड़े रेहड़ी-फड़ी वालों पर कोई कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर ने कहा कि लाइसेंस की जांच कर लोगों को उनकी जगह पर बैठाया जाए। मौजूदा समय में एक आदमी कई जगह दुकानें लगा रहा है। उन्होंने सभी लाइसेंस धारक वेंडर्स को ओल्ड रोपड़ रोड या फिर बरसाती नाले के ऊपर बैठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त करने के साथ चालान की कापी दे दी जाती है। मंगलवार को कंडा जब्त किए जाने वाली रेहड़ी के चालक ने चालान की कापी लेने से मना कर दिया, जबकि वह चालान की कापी दे रहे थे। रेहड़ी चालक ने कहा कि वह नेता जी का आदमी है, चालान नहीं लेगा। उसका कंडा स्टोर में जमा है। शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों के लाइसेंस चेक किए जा रहे हैं। बस स्टैंड के पास जो लोग फड़ी लगा कर बैठे हैं, उनको निगम की तरफ से स्पेशल परमिशन दी गई है। -बिशन लाल, इंस्पेक्टर इंफोर्समेंट विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed