फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inside story of the end of the wrestlers protest after meeting the Sports Minister

धरना खत्म होने की इनसाइड स्टोरी: पहलवानों की खेल मंत्री से हुई 12 घंटे बात, हरियाणा के ये नेता रहे संपर्क में

Sat, 21 Jan 2023 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 10:45 PM IST
सार

कुश्ती खिलाड़ियों ने केंद्र और राज्य सरकार की खूब कसरत करवाई। अनुराग ठाकुर से 12 घंटे बातचीत हुई, जिसमें मंत्री ने पूछा- पहले क्यों नहीं बताई यौन उत्पीड़न की बात। ठाकुर ने महिला अधिकारी से बातचीत करने का प्रस्ताव दिया। एक-एक खिलाड़ी से अलग से खेल मंत्री की बात हुई। 

विज्ञापन
Inside story of the end of the wrestlers protest after meeting the Sports Minister
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अच्छी कसरत करवाई। अनुराग ठाकुर को जहां अपनी लोकसभा हमीरपुर से तीन दिवसीय दौरा रद्द कर वापिस आना पड़ा। वहीं, मुख्यमंत्री मनेाहर लाल और ओम प्रकाश धनखड़ भी देर रात तक सक्रिय रहे। धनखड़ के निवास स्थान से दिल्ली बात होती रही, जिसके बाद वे दो बजे चैन की नींद सोए।
विज्ञापन


देर रात तक चली इस कार्रवाई में जब ब्रजभूषण शरण सिंह जांच के लिए तैयार हुए तब खिलाड़ी भी वापिस आने को तैयार हुए। उसके बाद ही जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय हुआ। इस बीच अनुराग ठाकुर ने एक-एक खिलाड़ी से अलग से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से पूछा कि आप लोग मुझसे पहले भी किसी न किसी काम से मिलते रहे हैं।
विज्ञापन


उस समय यौन उत्पीड़न वाली बात सामने क्यों नहीं आई। इस दौरान महिला खिलाड़ियों को यह भी पेशकश की गई कि वे खेल विभाग की सचिव महिला हैं वे उनसे बात कर अपनी बात विस्तार से रखें। बातचीत का दौरा नर्म पड़ा तो धरना वापिस लेने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में तीन कदम
पहले दिन जब खिलाड़ी धरने पर बैठे उसी समय फेडरेशन को 72 घंटे में जवाब देने का नोटिस दिया गया। दूसरे दिन रात नौ बजे से दो बजे तक हुई मंत्री के साथ बात। तीसरे दिन शाम 6:30 से दो बजे तक चली बात उसके बाद वापिस हुआ धरना।


खिलाड़ियों का धरना समाप्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनेाहर लाल से भी केंद्र की ओर से कहा गया। सूत्र बताते हैं कि सीएम भी खिलाड़ियों के लगातार संपर्क में थे। यही कारण था कि मुख्यमंत्री ने मीडिया के समक्ष बयान दिया था कि 72 घंटे में यह मसला निपट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed