{"_id":"671ce758f93f480789048436","slug":"insects-in-sweets-purchased-from-gopal-sweets-in-panchkula-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई में निकले कीड़े: गोपाल स्वीट्स से 2000 में खरीदा था मिठाई का डिब्बा, खाने लगे तो उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई में निकले कीड़े: गोपाल स्वीट्स से 2000 में खरीदा था मिठाई का डिब्बा, खाने लगे तो उड़े होश
Sat, 26 Oct 2024 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 26 Oct 2024 06:33 PM IST
सार
पंचकूला सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स से खरीदी मिठाई में कीड़े निकले हैं। ग्राहक ने 2000 रुपये में मिठाई का डिब्बा खरीदा था। जिसमें कीड़े निकल आए। ग्राहक मिठाई का डिब्बा लेकर दुकान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मिठाई से निकले कीड़ों के बारे में जानकारी देता ग्राहक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिवाली पर मिठाई की खरीदारी कर रहे हैं तो जरा संभल कर। क्योंकि पंचकूला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के होश उड़ा दिए हैं। पंचकूला के सेक्टर-8 स्थित नामी स्वीट्स शॉप से खरीदी गई मिठाई में कीड़े निकले हैं। पंचकूला के सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स से खरीदी गई मिठाई के डिब्बे में से कीड़े निकलने पर ग्राहक ने एतराज जताया।
विज्ञापन
पंचकूला निवासी लालचंद ने सेक्टर-8 गोपाल स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। लालचंद ने बताया कि 24 अक्तूबर को उन्होंने गोपाल स्वीट्स से काजू, बादाम और चॉकलेट का एक डिब्बा खरीदा था। इसकी कीमत 2000 रुपये थी। यह मिठाई का डिब्बा उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार को भिजवाया था।
विज्ञापन
लालचंद ने आरोप लगाया कि जब उनके रिश्तेदारों ने मिठाई खाई तो उसमें से कीड़े निकल आए। उन्होंने कहा कि इतनी महंगी मिठाई खरीदने के बाद उन्हें अपनी बेइज्जती महसूस हो रही है। क्योंकि जिन रिश्तेदारों को मिठाई भेजी गई थी उन्होंने ताना मारते हुए कहा कि हमें मिठाई भेजी है या कीड़े खाने के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद लालचंद गोपाल स्वीट्स पर पहुंचे और दुकान के मैनेजर को शिकायत दी। वहीं उन्होंने हेल्थ डिपार्टमेंट को भी मामले की शिकायत दी है। लालचंद ने कहा कि हम गोपाल स्वीट्स के खिलाफ पूरी लड़ाई लड़ेंगे। अगर नौबत पड़ी तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। लालचंद का कहना है कि गोपाल स्वीट्स की तरफ से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मामले को लेकर हेल्थ विभाग के डॉ. सुभाष को सूचित कर दिया है। सेहत विभाग की टीम सेक्टर-8 में पहुंच कर मिठाइयों के सैंपल लेकर इनकी जांच करेगी।