{"_id":"6454032592172923ff078285","slug":"insaaf-march-of-sidhu-moosewala-father-balkaur-singh-in-jalandhar-today-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar Bypoll : सिद्धू मूसेवाला के पिता का इंसाफ मार्च आज, फिल्लौर से होगी शुरुआत, रामामंडी में होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar Bypoll : सिद्धू मूसेवाला के पिता का इंसाफ मार्च आज, फिल्लौर से होगी शुरुआत, रामामंडी में होगा खत्म
Fri, 05 May 2023 12:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 May 2023 12:43 AM IST
सार
बलकौर सिंह ने कहा कि जालंधर में उपचुनाव होना है और सरकार आपके घर द्वार पर है। वैसे तो वह हर रविवार को इंसाफ के लिए अपील करते हैं, लेकिन पांच मई को वह इंसाफ के लिए लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने इसका रूट भी जारी किया है और लोगों से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
बेटे की प्रतिमा के साथ पिता बलकौर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शुक्रवार से जालंधर लोकसभा क्षेत्र में इंसाफ मार्च निकालेंगे। शुक्रवार को फिल्लौर के बड़ा पिंड से इसकी शुरुआत होगी। यह रुड़का कलां होते हुए शनिवार को जालंधर के रामामंडी तक जाएगा। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वह उनके बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए इस मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने कहा कि जालंधर में उपचुनाव होना है और सरकार आपके घर द्वार पर है। वैसे तो वह हर रविवार को इंसाफ के लिए अपील करते हैं, लेकिन पांच मई को वह इंसाफ के लिए लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने इसका रूट भी जारी किया है और लोगों से शामिल होने की अपील की। वहीं, आम आदमी पार्टी की इससे मुसीबत बढ़ गई है क्योंकि संगरूर उपचुनाव में आप की हार की बड़ी वजह मूसेवाला की हत्या को माना जाता है। इस हत्या से लोगों में काफी रोष था।
विज्ञापन
संगरूर उपचुनाव के दौरान भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ और उसके दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग उठी थी। साथ ही लोगों में रोष था कि सरकार के सुरक्षा घटाते ही मूसेवाला का मर्डर हो गया। बलकौर सिंह विधानसभा के बाहर भी धरना दे चुके हैं। विधानसभा में भी यह मामला उठा था। लिहाजा, जालंधर लोकसभा उपचुनाव आप सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना है। ऐसे में बलकौर सिंह का मार्च निकालने से आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन