अजनाला कांड: श्री अकाल तख्त साहिब की जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश नहीं
कमेटी बनने के अगले ही दिन अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को मिलने पहुंचा था। जत्थेदार के साथ उसने करीब दो घंटे बैठक की थी। बहुत सारे सिख नेता और कमेटी के सदस्य इस पक्ष में नहीं हैं कि अमृतपाल के खिलाफ कोई धार्मिक कार्रवाई हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजनाला थाने पर हमले के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को घटनास्थल पर ले जाने के मामले में गठित 16 सदस्यीय सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सौंप दी है। कमेटी के को-आर्डिनेटर करनैल सिंह पीर मुहम्मद ने सील बंद लिफाफे में यह रिपोर्ट उन्हें दी है। इस रिपोर्ट में क्या है, इसकी जानकारी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान के साथ सलाह करने के बाद देंगे। वहीं, बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की कोई सिफारिश नहीं की गई है। सिर्फ भविष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप धरना, प्रदर्शन स्थलों पर लेकर जाने चाहिए या नहीं, इस संबंध में अलग-अलग सुझाव दिए गए हैं। इसी के आधार पर भविष्य की नीति तय होगी।
कमेटी के सूत्रों का कहना है कि यह तो पूरी तरह स्पष्ट है कि अमृतपाल सिंह ने अपने एक साथी को पुलिस हिरासत से छुड़वाने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाया था। इस दौरान अमृतपाल और उसके साथियों ने गुरु साहिब की बेअदबी की है लेकिन रिपोर्ट में कार्रवाई को लेकर कोई सिफारिश नहीं की गई है। कमेटी बनने के अगले ही दिन अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को मिलने पहुंचा था। जत्थेदार के साथ उसने करीब दो घंटे बैठक की थी। बहुत सारे सिख नेता और कमेटी के सदस्य इस पक्ष में नहीं हैं कि अमृतपाल के खिलाफ कोई धार्मिक कार्रवाई हो। अब श्री अकाल तख्त साहिब और पांच सिंह साहिबान इस मामले में क्या फैसला लेते हैं, यह तो बैठक के बाद ही सामने आएगा।
आज होगी सिंह साहिबान की बैठक
कमेटी के को-आर्डिनेटर करनैल सिंह पीर मुहम्मद ने यह कहते हुए रिपोर्ट के बारे में जानकारी साझा करने से इन्कार कर दिया कि यह जत्थेदार का विशेषाधिकार है। वह और उनके पैनल के सदस्य शिक्षाविदों, विद्वानों, निहंग सिंह संगठनों, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के साथ चर्चा के बाद रिपोर्ट तैयार की है। पांच सिंह साहिबान की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें वह रिपोर्ट के अनुसार दिशा-निर्देश देंगे। बता दें कि अजनाला थाने पर हमले के दौरान अमृतपाल के समर्थक तलवारें और बंदूकें लेकर पहुंचे थे। समर्थक बैरिकेड्स तोड़कर एक पुलिस स्टेशन में घुस गए थे। इसके बाद कोर्ट ने अमृतपाल के साथी लवप्रीत को रिहा करने का आदेश दिया था।