{"_id":"66ac2f2ec90f5e184609ba57","slug":"innova-car-driver-hits-two-girl-students-returning-home-from-training-for-the-parade-one-seriously-injured-chandigarh-news-c-16-pkl1043-482507-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: परेड के लिए ट्रेनिंग से घर लौट रही दो छात्राओं को इनोवा कार चालक ने मारी टक्कर, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: परेड के लिए ट्रेनिंग से घर लौट रही दो छात्राओं को इनोवा कार चालक ने मारी टक्कर, एक गंभीर
विज्ञापन
चंडीगढ़। 15 अगस्त की परेड के लिए ट्रेनिंग से घर लौट रहीं एनसीसी कैडेटों को इनोवा कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। एक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। दूसरी युवती के टांग में फ्रैक्चर आया है।
घटना बुधवार शाम साढ़े चार बजे की है। दो एनसीसी कैडेट शिवानी और कोमलप्रीत, सेक्टर-31 से ट्रेनिंग खत्म करके निकली थीं। दोनों एक्टिवा पर सवार होकर नया गांव स्थित अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वे सेक्टर-3 में पहुंची तो एमएलए हॉस्टल की तरफ से निकल रही एक इनोवा कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हालांकि इनोवा चालक युवतियों को उठाकर सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज हुआ।
जांच के बाद बता चला कि शिवानी के टांग में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि कोमलप्रीत के सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वीरवार को कोमलप्रीत के सिर का सीटी स्कैन भी हुआ। अभी भी उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। दोनों सेक्टर-11 के कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। इस हादसे के कारण दोनों का 15 अगस्त की परेड में भाग लेने का सपना चकनाचूर हो गया है।