फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD will not entered NDA, but support to modi

NDA में नहीं जाएगी इनेलो, पर मोदी को समर्थन

Fri, 23 May 2014 12:15 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 May 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
INLD will not entered NDA, but support to modi

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में नए समीकरणों की आहट सुनाई देने लगी है। सोमवार को ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला और उनके साथ हिसार से नवनिर्वाचित सांसद दुष्यंत चौटाला और सिरसा से सांसद चरणजीत सिंह, राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह प्रजापति और राम कुमार कश्यप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात करने पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि दुष्यंत चौटाला ने बाद में फोन पर बताया कि चौटाला साहब के आदेशानुसार हम राजनाथ सिंह को बधाई देकर आए हैं। मोदी जी का हम बिना किसी शर्त के साथ देंगे। राजनाथ सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते हमने बधाई दी है।
विज्ञापन


हरियाणा में भविष्य के राजनीतिक गठबंधन के बारे में पूछे गए सवाल पर दुष्यंत ने स्पष्ट किया कि हमारी पार्टी की बैठक में यह निर्णय हो चुका है कि हम एनडीए का भाग नहीं बनेंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी का बाहर से समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार चुके नेता को सीएम प्रोजैक्ट कर चुनाव नहीं लड़ेंगे : विज

INLD will not entered NDA, but support to modi

हरियाणा में भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने बिना किसी नेता और पार्टी का नाम लिए कहा कि जो आदमी अपनी सीट नहीं बचा सका, उसे सीएम प्रोजेक्ट करके चुनाव लड़ना संभव नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में भाजपा ने हजकां के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा है। हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई लोकसभा चुनाव हार गए हैं। अब अक्तूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। साथ ही विज ने यह भी स्पष्ट किया है कि  गठबंधन के बारे में कोई भी फैसला हाईकमान करेगा।

चुनाव में हार जीत चलती रहती है

INLD will not entered NDA, but support to modi
चुनाव में हार जीत चलती रहती है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद भाजपा हजकां कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।
- रामबिलास शर्मा, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed