फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD, relation, SAD, know, BJP, badal

इनेलो के साथ हमारा रिश्ता भाजपा जानती है : बादल

Tue, 09 Sep 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नवांशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/नवांशहर Updated Tue, 09 Sep 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
INLD, relation, SAD, know, BJP, badal
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि भाजपा को अकाली दल और इनेलो के साथ रिश्तों के बारे में पता है। हमारे रिश्ते के बारे में भाजपा को लोकसभा चुनावों में ही पता चल गया था।
विज्ञापन



सीएम मंगलवार को नवांशहर में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 100 बैड के नए सिविल अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में अकाली दल के भाजपा या इनेलो में से किसी एक के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने यह जवाब दिया।
विज्ञापन



वहीं अकाली दल द्वारा पंजाब में हिंदुओं को बढ़ावा देने और भाजपा द्वारा सिख चेहरों को पार्टी में विशेष अहमियत देने पर उन्होंने कहा कि न तो अकाली दल केवल सिखों की पार्टी है और न ही भाजपा केवल हिंदुओं की पार्टी। उन्होंने कहा कि अकाली दल व भाजपा सर्व धर्मों की पार्टियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार लोगों को अच्छी सेहत और प्रदेश को नशा मुक्त करवाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कैंसर पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता राशि देने के साथ-साथ कई दवाओं के रेट तय किए गए हैैं।




इस दौरान सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि मुख्यमंत्री बादल द्वारा सेहत विभाग में डॉक्टरों की भर्ती करने की पूरी छूट दी हुई है। उनकी ओर से अधिक से अधिक डॉक्टर और अन्य स्टाफ की भर्ती की जा रही है। इस दौरान सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल और जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन डॉ. एसके सुक्खी मौजूद रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed