फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD Ratia MLA Ravinder Baliala Joins BJP

हरियाणाः इनेलो को एक और झटका, रतिया विधायक प्रो रविंद्र बलियाला भाजपा में शामिल

Fri, 02 Aug 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
INLD Ratia MLA Ravinder Baliala Joins BJP
विधायक प्रो रविंद्र बलियाला भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा के मॉनसून सत्र से ठीक पहले इनेलो को एक और झटका लगा है। रतिया से इनेलो विधायक प्रो रविंद्र बलियाला भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने स्पीकर कंवर पाल को विधायक पद से भी इस्तीफा भेज दिया है। लंबे समय से बलियाला के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

विज्ञापन


बीते दिनों उनकी सीएम मनोहर लाल से भी मुलाकात हुई थी। गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में सीएम मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। बंसीलाल सरकार में मंत्री रहे इनेलो नेता जगदीश यादव भी अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। सीएम ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


हमेशा हरी पगड़ी पहनने वाले प्रो रविंद्र बलियाला भगवा पगड़ी पहनकर भाजपाई बने। बलियाला और जगदीश के समर्थकों की पार्टी में विधिवत एंट्री रतिया व कोसली विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम कर कराई जाएगी। जगदीश यादव के चार समर्थक चेयरमैन-पूर्व चेयरमैन को सीएम व बराला ने पार्टी में गुरुवार को ही शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अच्छी सोच वाले अन्य दलों के लोगों का स्वागत है। जितने अच्छे लोग पार्टी में आएंगे, उनकी परफेक्शन बढ़ेगी। भाजपा का काम करने का तरीका अन्य पार्टियों से अलग है। अगली सरकार में भाजपा का फोकस स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा पर रहेगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जो नेता व लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, उनमें जल्दी से जल्दी भाजपा के संस्कार भरें। 

सीएम ने फिर दोहराया कि जो भी विधायक या नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, उनके साथ टिकट को लेकर कोई वादा नहीं किया गया है। सभी आस्था व्यक्त कर पार्टी में आए हैं, न किसी शर्त पर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भी मनोहर लाल के नेतृत्व में बनेगी और इससे भी मजबूत सरकार चलाएंगे।

याद रहे कि अब कागजों में इनेलो विधायकों की संख्या नौ रह गई है। जिनमें से चार विधायक नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, अनूप धानक, पिरथी नंबरदार जजपा समर्थक हैं, जबकि नगेंद्र भड़ाना लंबे समय से बागी चल रहे हैं। वह भाजपा के समर्थन में हैं, हालांकि उन्होंने पार्टी नहीं छोटी है। इनेलो के अब चार ही विधायक रह गए हैं, जिनमें अभय चौटाला, वेद नारंग, माखन लाल सिंगला व ओमप्रकाश शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed