फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD Rajya sabha member ram kumar kashyap joined BJP

इनेलो को लगा एक और झटका, पार्टी के एकमात्र राज्यसभा सांसद ने भी थामा भाजपा का दामन

Thu, 27 Jun 2019 02:34 AM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
INLD Rajya sabha member ram kumar kashyap joined BJP
राज्यसभा सांसद राजकुमार कश्यप - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र के जिला सांख्यिकी विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी से लोकसेवा आयोग और राज्यसभा का सफर कर इनेलो के रामकुमार कश्यप बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। रामकुमार की इनेलो को राम राम के बाद औरों की भी तैयारी है। अब क्षेत्र में दबदबा लगातार भाजपा का बढ़ रहा है। वहीं जो कुरुक्षेत्र कई दशकों तक ताऊ देवीलाल परिवार का गढ़ रहा, वह धराशाई हो चुका है। 

विज्ञापन


इसमें रही सही कसर इस पार्टी के एकमात्र राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्ढा के नेतृत्व में भाजपाई बन कर पूरी कर दी। रामकुमार कश्यप मूलरूप से अंबाला जिला के गांव उगाला के रहने वाले हैं लेकिन लंबे समय तक उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला सांख्यिकी विभाग में श्रेणी तीन कर्मचारी के रूप में सेवाएं दीं। 

विज्ञापन

नौकरी में रहते हुए ही वे चौटाला के काफी करीबी थे, जिसका लाभ उन्हें 2004 में इनेलो की सरकार के दौरान हरियाणा लोकसेवा आयोग का सदस्य बना कर दिया गया था। कश्यप इस पद पर 2009 तक रहे।

इसके बाद वे कुरुक्षेत्र जिला इनेलो प्रधान नियुक्त किये गये और बाद में उन्हें चौटाला ने इनेलो हरियाणा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट का प्रदेशाध्यक्ष बनाया लेकिन चौटाला के करीबी होने का लाभ उन्हें एक बार फिर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने के साथ मिला। 10 अप्रैल 2014 से कश्यप राज्यसभा सदस्य हैं और जून 2019 में उन्हें इनेलो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। 

मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर आया भाजपा में -कश्यप
राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप का कहना है कि वह भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के काम करने की शैली से काफी प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से उन्होंने आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में ज्वाइन की। इधर कश्यप के भाजपा ज्वाइन करने की खबर मिलने पर उनके समर्थकों ने इकठ्ठा होकर लड्डू बांटे व बधाइयां दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed