फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD not doing well in Haryana Municipal Election 2022

Haryana Municipal Election Results: इनेलो का खराब सियासी दौर जारी, अभय चौटाला गढ़ भी नहीं बचा सके, ऐसा रहा पार्टी का प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2022 06:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 06:44 PM IST
सार

17 साल से सत्ता से दूर चल रहे इनेलो के लिए निकाय चुनाव के नतीजे मनमाफिक नहीं रहे हैं। अगस्त-सितंबर में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले पार्टी निकायों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए थी। नगर परिषद व नगरपालिका के अधिक चेयरमैन जीतने से पार्टी को 2024 के चुनाव के लिए माहौल बनाने का मौका भी मिलता लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

विज्ञापन
INLD not doing well in Haryana Municipal Election 2022
ओपी चौटाला और अभय चौटाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा की सियासत में इनेलो का खराब दौर जारी है। 46 निकायों के चुनाव नतीजे पार्टी के लिए अधिक उत्साहवर्धक नहीं रहे। मंडी डबवाली नगर परिषद में ही पार्टी चिन्ह पर चेयरमैन उम्मीदवार टेक चंद जीत पाए। उन्हें 9953 वोट मिले। प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला स्थानीय नगरपालिका में अपना गढ़ नहीं बचा सके। यहां निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इनेलो प्रवक्ता राकेश सिहाग ने कहा कि टोहाना, नरवाना नगर परिषद और रानियां नगरपालिका के चेयरमैन पद पर पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। बहादुरगढ़ में पार्टी उम्मीदवार मोनिका राठी दूसरे स्थान पर रहीं और 24852 वोट लिए। इसके अलावा अन्य नगर परिषद और नगरपालिकाओं में इनेलो का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 17 जगह पार्टी ने अपने उम्मीदवार चेयरमैन पद पर उतारे ही नहीं थे। 
विज्ञापन


17 साल से सत्ता से दूर चल रहे इनेलो के लिए निकाय चुनाव के नतीजे मनमाफिक नहीं रहे हैं। अगस्त-सितंबर में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले पार्टी निकायों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए थी। नगर परिषद व नगरपालिका के अधिक चेयरमैन जीतने से पार्टी को 2024 के चुनाव के लिए माहौल बनाने का मौका भी मिलता लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। इन चुनावों से ठीक पहले इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला के आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल जाने का भी इनेलो को नुकसान हुआ। आगामी चुनावों के लिए पार्टी को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो प्रत्याशियों का प्रदर्शन

  • नाराणगढ़ नपा में अमित साहनी छठे नंबर पर रहे, 255 मत मिले
  • भिवानी नप में कुलदीप सूद 8वें स्थान पर रहे, 968 मत मिले
  • चरखी दादरी नप में राहुल वत्स छठे स्थान पर रहे, 750 वोट मिले
  • फतेहाबाद नप में संकल्प कुमार सातवें नंबर पर रहे, 798 मत मिले
  • सोहना नप में कविता सातवें नंबर पर रही, 757 मत मिले
  • बरवाला नपा में राहुल भुक्कल छठे नंबर पर रहे, 473 मत मिले
  • हांसी नप में योगेश कुमार छठे स्थान पर, 809 मत मिले
  • जींद नप में भगवती 11वें स्थान पर रहीं, 541 वोट मिले
  • झज्जर नप में नरेंद्र कुमार 10वें स्थान पर, 322 मत मिले
  • बहादुरगढ़ नप में मोनिका राठी दूसरे स्थान पर, 24852 वोट मिले
  • शाहबाद नपा में गुरशण सिंह पांचवें स्थान पर, 367 मत मिले
  • चीका नपा में किरण रानी दसवें स्थान पर, 310 वोट मिले
  • राजौंद नपा में रमेश कुमार सातवें स्थान पर, 219 वोट मिले
  • कैथल नप में उमा रानी छठे स्थान पर, 1432 वोट मिले
  • नारनौल नप में सुनीता सैनी सातवें स्थान पर रहीं, 874 वोट मिले
  • पुन्हाना नप में चमन चौथे नंबर पर, 252 वोट मिले
  • नूंह नप में जैकम खान चौथे नंबर पर, 724 मत मिले
  • कालका नगर परिषद में सतिंदर सिंह टोनी सातवें नंबर पर रहे, 3771 वोट मिले
  • समालखा नप में उमेश कुमार छठे स्थान पर रहे, 372 वोट मिले
  • पलवल नप में करण डागर नौवें स्थान पर रहे, 1344 वोट मिले
  • महम नपा में पूनम आठवें स्थान पर रहीं, 223 मत मिले
  • गन्नौर नपा में धीर सिंह पंवार छठे स्थान पर रहे, 516 मत मिले
  • गोहाना नप में नीतेश नौवें स्थान पर रहे, 342 मत मिले
  • ऐलनाबाद नपा में विजय तीसरे स्थान पर रहे, 2066 वोट मिले
  • मंडी डबवाली नप में टेक चंद जीते, 9953 वोट मिले
  • सढौरा नपा में पूनम रानी पांचवें स्थान पर रही, 811 मत मिले

यहां नहीं उतारे प्रत्याशी
रतिया, भूना, टोहाना, सफीदों, उचाना कलां, इस्माइलाबाद, नरवाना, रानियां, पिहोवा, लाडवा, घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, फिरोजपुर झिरका, होडल, बावल, कुंडली। 


2024 में इनेलो प्रदेश में जबरदस्त वापसी करेगी: अभय
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि निकाय चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इनेलो ने अब शहरी सरकार (निकाय) में अपनी भागीदारी कर ली है। 2019 के विधानसभा चुनावों में इनेलो पार्टी को मात्र डेढ़ प्रतिशत वोट मिले थे। इनेलो ने शहरी वोटों में भारी इजाफा किया है। 


ग्रामीण क्षेत्रों में इनेलो का वोट बैंक दोबारा से घर वापसी कर चुका है। जजपा के उम्मीदवारों की करारी हार ने दिखा दिया है कि आने वाले समय में जजपा शून्य पर पहुंच जाएगी। भूपेंद्र हुड्डा जिन जिलों को अपना गढ़ कहते हैं वहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सभी सीटों पर चुनाव हार गए हैं जिससे यह प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस प्रदेश में खत्म हो गई है। 2024 में इनेलो प्रदेश में जबरदस्त वापसी करेगी और मजबूत संगठन के बलबूते अपनी बहुमत की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed