{"_id":"aea955212901810f685a95d3d38941f9","slug":"inld-leader-dijvijay-chautala-says-what-reasons-inld-lost-in-haryana-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो ने गिनाए कारण, क्यों हारे चुनाव?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो ने गिनाए कारण, क्यों हारे चुनाव?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवा इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी में बेड एलीमेंट और प्रत्याशियों के गलत चयन के कारण इनेलो को राज्य में हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
आगामी पांच सालों में इन कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वे मंगलवार शाम को डबवाली की अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
चौटाला ने कहा कि हार का मुख्य कारण मोदी लहर का होना है, जिसे इनेलो सही ढंग से पहचान नहीं पाई थी। इसके अतिरिक्त डेरा सच्चा सौदा ने चुनाव के अंतिम दिनों में आकर भाजपा को समर्थन दे दिया। यह भी हार के मुख्य कारणों में एक बड़ी वजह बना। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में प्रत्याशियों का गलत चयन हुआ, जिसकी वजह से इनेलो हार की कगार तक पहुंची। पार्टी हार के कारणों की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाते समय कम्युनिटी फेक्टर के बारे में नहीं सोचा जाना चाहिये। सिर्फ आदमी अच्छा होना चाहिए। वे मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश की कमान सौंपे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि इनेलो भाजपा सरकार का सकारात्मक ढंग से सहयोग करेगी। यदि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान होगी या प्रताड़ित होगी, तो इनेलो चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
किसी भी दल को समर्थन देना डेरे का अधिकार
उन्होंने भाजपा को डेरा सच्चा सौदा द्वारा समर्थन दिए जाने को डेरे का अधिकार बताते हुए कहा कि किसी भी संगठन को किसी भी पार्टी को समर्थन देने से नहीं रोका जा सकता। इनेलो कार्यकर्ताओं के संघर्ष के चलते जिला सिरसा में डेरा का प्रभाव अधिक कारगर साबित नहीं हुआ।
उन्होंने डबवाली के संबंध में कहा कि वे अपनी माता नैना सिंह चौटाला के समर्थन से डबवाली के पिछड़ेपन, प्रशासन की जनता पर दबाव की नीति के खिलाफ विधानसभा में उठाएंगे। दिग्विजय ने यह माना कि इनेलो का ग्राफ गिरा है। इसके लिए पार्टी के भीतर ही कुछ बेड एलिमेंटस हैं, जिनसे निपटा जाएगा।