फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld leader abhay chautala threatened to punjab for syl, tension on punjab haryana border

SYL को लेकर अभय चौटाला ने दिखाए आक्रामक तेवर, पंजाब को सीधी धमकी

Thu, 23 Feb 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Thu, 23 Feb 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
inld leader abhay chautala threatened to punjab for syl, tension on punjab haryana border
अभय चौटाला
एसवाईएल की खुदाई को लेकर इनेलो और नेता प्रतिप्रक्ष अभय चौटाला के तेवर काफी आक्रामक हैं। उन्होंने पंजाब को सीधे तौर पर धमकी दी है। अंबाला सिटी स्थित देवी नगर सब्जी मंडी ने इनेलो के जल युद्ध सम्मेलन में लाखों लोग कस्सी और फावड़े लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


रैली में अभय चौटला, इनेलो के प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला भी पहुंचे और ऐलान किया है कि ऐलान किया है कि एसवाईएल के बाद अब राजधानी चंडीगढ़ के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर पानी नहीं मिला तो पंजाबियों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को रास्ते में ही रोक दिया जाएगा। पंजाब हमारा बड़ा भाई है और रहेगा, लेकिन कुछ लोग पंजाब हरियाणा की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब वासी ऐसे लोगों के षड्यंत्र को समझें और इसका कड़ा जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली लड़ाई राजधानी (चंडीगढ़) के लिए होगी

inld leader abhay chautala threatened to punjab for syl, tension on punjab haryana border
अभय चौटाला
अभय चौटाला ने कहा कि अब अगली लड़ाई राजधानी (चंडीगढ़) के लिए होगी। पंजाब के कुछ मंत्री और नेता माहौल बिगाड़ने पर उतारू हैं। हम पंजाब को परेशान करके इनेलो हरियाणा के लिए पानी नहीं चाहती। हमें पानी चाहिए, पर इसमें दोनों की सहमति जरूरी है।

इसलिए हमें आराम से खुदाई करने दी जाए। चौटाला ने कहा कि पहले ताऊ देवी लाल ने हरियाणा बनाने की लड़ाई लड़ी थी और फिर ओम प्रकाश चौटाला ने एसवाईएल के पानी की लड़ाई लड़ी। अब उन्ही के आशीर्वाद से जल युद्ध को मैं आगे बढ़ा रहा हूं।

हम पंजाब हरियाणा का माहौल नहीं बिगाड़ना चाहते, लेकिन अपने हक का पानी लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को एसवाईएल का पानी नहीं चाहिए। अगर वह ऐसा चाहती तो आज हमारे साथ खड़ी होती। अभय चौटाला बोले कि अब अगली लड़ाई राजधानी (चंडीगढ़) के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed