फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   INLD leader Abhay chautala reached in Ambala

CID प्रकरणः विज के समर्थन में आए अभय चौटाला, बोले- मेरा और हुड्डा का फोन हो रहा टेप

Fri, 17 Jan 2020 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jan 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
INLD leader Abhay chautala reached in Ambala
अभय चौटाला, अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अनिल विज के बीच सीआईडी को लेकर चल रहे विवाद में अभय सिंह चौटाला अनिल विज के साथ नजर आए। सीआईडी को लेकर विज और मुख्यमंत्री के बीच चल रही खींचतान पर अभय चौटाला ने कहा कि सीआईडी गृह मंत्रालय का अंग है तो उसे उससे अलग क्यों किया जा रहा है। 

विज्ञापन


चौटाला यहीं नहीं रुके यह तक कह दिया कि मेरे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फोन भी टेप किए जा रहे होंगे। वह फोन टेप करके चाहते क्या हैं? उन्होंने कहा कि सीएम और विज एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। एक तरफ तो विज साहब कहते हैं कि मुख्यमंत्री सर्वेसर्वा हैं। दूसरी तरफ आफ चैलेंज कर रहे हो? अगर विज साहब कहते हैं अगर मेरा विभाग है और उससे अगर छेड़खानी की जाती है तो वह गलत है तो वह अखबार तक क्यों सीमित रहते हैं? 
विज्ञापन


शराब के ठेकों को बंद करने की बात ढकौसले
गांव में शराब के ठेके बंद करवाने के सरकार के दावों पर भी चौटाला ने जमकर निशाना साधा और इसे ढकौसला करार दिया। कहा कि एक तरफ तो सरकार पंचायतों को यह कहती है कि जो पंचायत गांव में ठेका खुलवाएगी उसे प्रति बोतल एक रूपया दिया जाए। दूसरी तरफ कहती है कि जो पंचायत प्रस्ताव पारित करवाएगी उसका ठेका रद्द कर दिया जाएगा। चौटाला ने कहा कि खुद सरकार जब ठेके खुलवाने के लिए लालच दे रही है तो फिर ठेके कैसे बंद हो सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed