फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD leader Abhay Chautala attacks on union government over Farm Laws

हरियाणा : अभय चौटाला बोले- वो लोग बना रहे कृषि कानून, जिनका खेती से कोई संबंध नहीं

Mon, 30 Nov 2020 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Nov 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
INLD leader Abhay Chautala attacks on union government over Farm Laws
अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय चौटाला ने कहा कि कृषि प्रधान देश में कृषि कानूनों को किसानों की राय लेकर बनाना चाहिए था। बहुत बड़ी विडंबना है कि वो लोग कृषि कानून बना रहे हैं, जिनका खेती से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। जनता को अपने मन की बात सुनाने के बजाय प्रधानमंत्री को जन की बात सुननी चाहिए ताकि देश की जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने कभी इन कृषि कानूनों की मांग की ही नहीं, उन पर जबरदस्ती इन कानूनों को थोपना कहां का इंसाफ है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि कृषि सुधारों ने किसानों को अधिकार और अवसर दिए हैं, अगर ये सच होता तो आज पूरे देश के किसान इनके खिलाफ सड़कों पर आंदोलन न कर रहे होते।
विज्ञापन



इनेलो नेता ने किसान संगठनों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री के सशर्त प्रस्ताव को ठुकराने का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों की मांग मानने के बजाय अपनी शर्तों को लगाना गलत है। केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए किसान संगठनों में फूट डालने की कोशिश कर रही है। गृह मंत्री ने जो निमंत्रण दिया है, वो केवल पंजाब के किसान संगठनों के नाम है, जबकि यह आंदोलन पूरे देश के किसानों का है, जिनका कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब के मुख्यमंत्री से उलझने के बजाय तुरंत केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए और किसानों की मांगों को मनवाकर समस्या का हल निकलवाना चाहिए। सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत प्रभाव से खारिज करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed