फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ink thrown on arvind kejriwal face in banners at malerkotla

मालेरकोटला में 'आप' के बैनरों में केजरीवाल पर स्याही फेंकी, चेहरा 'काला'

Fri, 08 Jul 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Fri, 08 Jul 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
ink thrown on arvind kejriwal face in banners at malerkotla
'आप' के बैनरों में केजरीवाल पर स्याही फेंकी - फोटो : amarujala
शहर में विभिन्न स्थलों पर आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए फ्लैक्स बोर्डों को बुधवार देर रात किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा क्षति पहुंचाने के साथ साथ बोर्डों पर लगी आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की फोटो पर भी स्याही फेंकी गई है। आप ने इसे सत्तारूढ़ पार्टी की शरारत बताया है और इस बाबत नगर काउंसिल के अधिकारियों को शिकायत की है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के आरटीआई प्रकोष्ठ के राज्य कमेटी सदस्य एडवोकेट गोबिंदर मित्तल ने बताया कि ईद की बधाई देने का अधिकार प्रत्येक पार्टी और जन साधारण को है, लेकिन मालेरकोटला में उनकी पार्टी के होर्डिंग बोर्डों की तोड़ फोड़ बेहद घटिया राजनीति का हिस्सा है। इसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी के लोग जिम्मेदार हैं। इस दौरान पार्टी के मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य मोहम्मद उवैस, शहबाज राणा, यूथ अध्यक्ष मोहम्मद असलम और मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे । 
विज्ञापन


पोस्टर पर स्याही, सियासी ड्रामा :  सांपला 
ईद की बधाई के संदेश फ्लैक्स बोर्डों की तोड़फोड़ और स्याही फेंकने की घटना पर सत्ताधारी पार्टी पर लगे आरोपों पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा है कि आप एक ड्रामेबाज पार्टी है। पार्टी को चर्चा में लाने के लिए खुद ही स्याही फेंकते हैं और कीचड़ सत्ताधारियों पर फेंकते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed