{"_id":"574b051c4f1c1b7c28108d68","slug":"inhouse-meeting-of-municipal-corporation-conflict-will-be-on-kainth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बैठक आज: कैंथ मामले पर होगी गर्मा-गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बैठक आज: कैंथ मामले पर होगी गर्मा-गर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सदन की बैठक में सोमवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर टकराव होने की संभावना है। भाजपा पार्षद सतीश कैंथ पर दर्ज धोखाधड़ी केस में हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद कांग्रेस ने जमकर हंगामा करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कांग्रेस ने हाउस में पांच गांवों पर प्रापर्टी टैक्स लगाने के मामले पर भी मेयर को घेरने की रणनीति बनाई है। जबकि भाजपा पार्षद भी प्रापर्टी टैक्स संबंधी प्रस्ताव को खारिज करने का निर्णय ले चुके हैं। कांग्रेस पार्टी इस बात को लेकर भी हंगामा करेगी कि भाजपा पुलिस पर दबाव बनाकर कैंथ की गिरफ्तारी नहीं होने दे रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सदन की बैठक में फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी का टैग लगने पर भाजपा सदन में इसका क्रेडिट लेने का प्रयास करेगी जबकि कांग्रेस इस मामले में भी हंगामा करेगी कि शहर को स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर टैक्सों की ओर धकेला जा रहा है।
विज्ञापन
चावला के हाथ होगी कांग्रेस की कमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सदन में उपस्थिति नहीं होंगे क्योंकि वह अपनी बेटी के इलाज के लिए मुंबई रविवार को रवाना हो गए हैं। ऐसे में छाबड़ा की गैरहाजिरी में विपक्ष का नेतृत्व पूर्व मेयर सुभाष चावला करेंगे।
पेवर ब्लाक की पालिसी पर फैसला सदन की बैठक केलिए एजेंडा रविवार सुबह पार्षदों को मिला, जबकि नियम है कि 72 घंटे पहले एजेंडा मिलना चाहिए। एजेंडे के अनुसार पेवर ब्लाक की पालिसी सोमवार को तय की जाएगी। कंकरीट के पेवर पर पाबंदी का निर्णय लेकर ग्रीन पेवर लगाने का फैसला लिया जा सकता है। प्रस्ताव में कई और सुझाव भी दिए गए हैं। इसके साथ ही मलबे की पालिसी, सफाई कर्मचारियों को 11 लाख रुपये के गम शूज देने और पांच गांवों में प्रापर्टी टैक्स लगाने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है।
कम्युनिटी सेंटर के जिम प्राइवेट कंपनियों को देने का प्रस्ताव सदन की बैठक में शहर के कम्युनिटी सेंटरों के जिम प्राइवेट कंपनी को देने का प्रस्ताव आ रहा है, क्योकि इस समय जहां- जहां जिम है उनका नगर निगम रखरखाव नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा बैठक में कम्युनिटी सेंटर की कमेटियों का गठन करने का प्रस्ताव आ रहा है। यह भी प्रस्ताव आ रहा है जहां पर कमेटियां नहीं बन पाएंगी वहां वार्ड पार्षद चेयरमैन और मनोनीत पार्षद वाइस चेयमरैन होगा। मेयर कमेटी का सरंक्षक होगा। मालूम हो कि कमेटिया बनाने के लिए सामुदायिक केंद्र का सदस्य बनना जरूरी है।