चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज में 23 सितंबर को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के सहयोग से ‘बिल्डिंग एन इन्फॉर्म्ड इलेक्ट्रोरेट: द रोल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता, जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता और लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था।कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे जागरूक और सूचनासंपन्न नागरिक तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्र सोच विकसित करने और सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने का आह्वान किया। उन्होंने एसआईआर से जुड़ी मौजूदा चर्चा का उल्लेख करते हुए सही सूचना लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता श. अविकेश गुप्ता (पीसीएस), डायरेक्टर (ट्रांसपोर्ट एंड आईटी) एवं सीईओ (एसपीआईसी) ने मतदान के अधिकार, नए मतदाताओं के पंजीकरण, वोटर रोल और फॉर्म 6, 7 व 8 की जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर, ईवीएम-वीवीपैट और सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी चुनावी जानकारी को साझा करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता की जांच करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. रुपिंदर औलख, सुश्री रिचा वशिष्ठ और डॉ. शीना चड्ढा सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।