फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Information for PGT Post Recruiters in Haryana

पीजीटी भर्ती के आवेदकों के लिए गुड न्यूज

Thu, 25 Sep 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Information for PGT Post Recruiters in Haryana

हरियाणा में पीजीटी अध्यापकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन में अब वे मेधावी स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके दसवीं में कम अंक थे।

विज्ञापन


एसएसएस बोर्ड ने शर्त रखी थी कि दसवीं के दो विषयों में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए और एक अन्य विषय में 45 प्रतिशत से कम अंक न हों।

आवेदन के इच्छुक 16 स्नातकोत्तर युवकों ने एडवोकेट अनुराग गोयल के माध्यम से दायर याचिका में एसएसएस बोर्ड के इस शर्त को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

जस्टिस एसके मित्तल की बेंच के समक्ष कहा गया कि कई ग्रामीण छात्रों के दसवीं में अंक अधिक नहीं आते, लेकिन एमए में वह अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अध्यापक पात्रता टेस्ट भी पास किया है।
विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड का यह मापदंड सही नहीं है कि अब वह योग्य ही नहीं रहे। लिहाजा एसएसएस बोर्ड की शर्त गलत है। याचिकाकर्ताओं और ऐसे अन्य को आवेदन करने की छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट जनरल हवा सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। बेंच ने बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह याचिकाकर्ताओं के प्रोविजनल आवेदन मंजूर करे।

ऑनलाइन की बजाय डाक के जरिए आवेदन मंजूर करने को भी कहा है। बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह अखबार में विज्ञापन भी जारी करे ताकि ऐसे मेधावी इच्छुक पीजीटी के लिए आवेदन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed