फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inflation, kitchen products rate hiked, vegetable rates hiked, chandigarh market, chandigarh

दाल, घी, टमाटर और सब्जियों के रेट बढ़े, जान लिजिए नई कीमतें

Sat, 11 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
inflation, kitchen products rate hiked, vegetable rates hiked, chandigarh market, chandigarh
सब्जियों की दुकान - फोटो : फाइल फोटो
पेट्रोल- डीजल के बाद अब दालों, घी और टमाटर के रेट में इजाफा हो गया है। ऐसे में अब महंगाई की मार सीधी रसोई पर पड़ी है। हर दाल के रेट में 10 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मूल्य बढ़ने का कारण फसल की  कम पैदावार बताई जा रही है। सबसे ज्यादा रेट चना दाल के बढ़े हैं। इसमें 25 से 30 रुपये किलो की वृद्धि हुई है, जबकि इस दाल की खपत ही सबसे ज्यादा है। दालों के रेट पिछले एक सप्ताह में बढ़े हैं। इसके साथ ही देसी घी के रेट में 40 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। दालों ही नहीं बल्कि सब्जियों के रेट में इजाफा हो गया है। टमाटर का रेट ही 35 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन


दालों की सप्लाई महाराष्ट्र, एमपी और राजस्थान से
शहर में दालों की सप्लाई महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होती है। दालों के रेट बढ़ने से शादियों का आयोजन भी महंगा हो जाएगा। अगले दिनों शहर में शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। जबकि चीनी का रेट 39 रुपये किलो पहुंच गया है। पिछले माह चीनी का रेट 37 रुपये किलो था। लोगों का कहना है कि रेट बढ़ने से बजट पूरी तरह से हिल गया है।
विज्ञापन


फसल कम होने की दलील
शहर के विक्रेताओं के अनुसार फसल कम होने के कारण पीछे कई बड़े कारोबारी दालों की स्टोरेज कर लेते है ऐसे में दालों के रेट में अगले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दालों और खाद्य पदार्थो के रेट बढ़े
दाल-------------पिछले सप्ताह----------------इस सप्ताह (प्रति किलो)
दाल चना--------------65-------------------------95
काला चना-------------65-------------------------90
मा साबत-------------140-------------------------170
मा छिलका------------150-------------------------175
मा धुली---------------160-------------------------190
अरहर----------------140-------------------------160
राजमा-----------------85--------------------------95
सफेद चने-------------100-------------------------115
मुंगी साबत-------------160-------------------------190
मुंगी धोती--------------110-------------------------120

सब्जियों के रेट
मटर---------------80 से 100
आलू---------------28 से 30
तोरी-------------------40
करेला-----------------30
लौकी-----------------30
कद्दू-----------------20
शिमला मिर्च-----------40
फ्रासबीन--------------50

दालों के रेट में पिछले सप्ताह के मुकाबले में 10 से 30 रुपये का इजाफा हो गया है। इसका कारण फसल की कम  पैदावार होना बताया जा रहा है। लेकिन महंगाई का असर शहरवासियों पर पड़ रहा है।

- नरेश महाजन, व्यापार मंडल के महासचिव एवं सेक्टर-23 स्थित सीएम स्टोर के संचालक

अच्छे दिनों का वायदा करके भाजपा ने लोगों को महंगाई की ओर धकेला है। भाजपा के नेता वह अब चुप है जो कि यूपीए के कार्यकाल में दालों के रेट में मामूली इजाफा होने पर खूब हंगामा करते थे। लेकिन अब महंगाई बढ़ाकर कह रहे हैं कि देश बदल रहा है।
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed