फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   136 patients found, two died due to corona virus in Chandigarh

संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार : कोरोना से ट्राइसिटी में छह की मौत, 339 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 18 Nov 2020 02:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
136 patients found, two died due to corona virus in Chandigarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

ट्राइसिटी में मंगलवार को कोरोना से जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 339 नए मामले सामने आए हैं। मृतकों में दो चंडीगढ़, चार मोहाली के रहने वाले हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक 136 चंडीगढ़ में, 119 पंचकूला और 84 मोहाली में मिले हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में दो की मौत, 136 नए मरीज मिले
चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना से जहां दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई। वहीं 136 नए मरीज मिले। नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 81 और महिलाओं की संख्या 55 रही। उधर, 10 दिन का आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद मंगलवार को 160 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से डड्डूमाजरा निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस संबंधी गंभीर बीमारी पीड़ित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, सेक्टर 44 निवासी 77 वर्षीय वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही शुगर, हाइपरटेंशन और हृदय रोग से ग्रस्त थे।


पॉजिटिव मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता फिर बढ़ गई है। 136 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16022 हो गई है। वहीं अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 14744 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मोहाली में कोरोना से चार की मौत, 84 नए संक्रमित मिले

मोहाली में कोरोना महामारी से मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 259 पहुंच गया है, जो कि ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि मंगलवार को कोरोना के 84 नए लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 67 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 

पॉजिटिव आए केसों में एक बूथगढ़, ढकोली एरिया में 14 केस, खरड़ एरिया में एक केस, लालड़ू एरिया में पांच और सबसे अधिक मोहाली में 63 केस सामने आए हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 13762 केस मिले हैं। इनमें से 12444 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1059 सक्रिय केस हैं, जबकि 259 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पंचकूला में कोरोना से 119 नए संक्रमित मिले
पंचकूला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 119 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 83 मामले पंचकूला के हैं। कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अब 93 फीसदी पहुंच गया है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 119 मौत हो चुकी है। 

कालका में आठ और पिंजौर में छह केस 
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभयपुर में एक, बरवाला में एक, चंडीमंदिर में एक, इंडस्ट्रियल एरिया में एक, कालका में आठ, एमडीसी 4 में एक, एमडीसी 6 में दो, पिंजौर में छह, रामपुर सियुड़ी में तीन, सेक्टर-10 में दस, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 में चार, सेक्टर-12 ए में दो, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-17 में एक, सेक्टर-2 में चार, सेक्टर-20 में सात, सेक्टर-21 में दो, सेक्टर-24 में दो, सेक्टर-25 में दो, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-4 में दस और सेक्टर-6 में एक, सेक्टर-7 में तीन, सेक्टर-8 में तीन, सेक्टर-9 में तीन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed