{"_id":"61facf6fdec6e4274c4c3a60","slug":"infection-rate-of-corona-decreased-in-third-wave-but-death-figures-raised-concern-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना : तीसरी लहर में संक्रमण दर घटी, पर मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना : तीसरी लहर में संक्रमण दर घटी, पर मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
Thu, 03 Feb 2022 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:07 AM IST
सार
सूबे में 15 फीसदी तक घटी संक्रमण दर, 20 जनवरी को 19.75 प्रतिशत थी। जनवरी माह में 608 लोगों की मौत, 1.38 लाख मरीज मिले, प्रभावित जिलों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर में पंजाब में संक्रमण दर में पिछले 25 दिनों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। जनवरी माह में प्रदेश में संक्रमण से 608 लोगों की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 19.75 प्रतिशत तक दर्ज की गई थी। 20 जनवरी के बाद से संक्रमण की दर में कमी तो आई है लेकिन मौतों के ग्राफ में वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार तक राज्य में 1,78,91, 375 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 7, 46, 837 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूबे में अब तक 17320 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 17750 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को विभागीय आंकड़ों के अनुसार अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 894 लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 270 संक्रमितों ही हालत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हे क्रिटिकल केयर यूनिट थ्री में रखा गया है। 80 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
24 घंटे में 23 की मौत, 1730 मिले नए संक्रमित
राज्य में पिछले 24 घंटे में 23 संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें अमृतसर-2, बठिंडा-1, फतेहगढ़ साहिब-2, फिरोजपुर-2, होशियारपुर-4, जालंधर-1, कपूरथला-1, लुधियाना-3, मुक्तसर-1, पठानकोट-1, पटियाला-1, रोपड़-1, संगरूर- 1, तरनतारन-2 लोगों की मौत हुई है। 1730 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
जनवरी में 608 की हुई मौत
पंजाब में जनवरी में 608 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके अलावा 1.38 लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात यह रही कि कुल आए संक्रमितों में 1.15 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं।
तारीख व मौतें नए संक्रमित संक्रमण दर
02 फरवरी 23 1730 5.00
01 फरवरी 37 1649 5.93
31 जनवरी 30 2415 8.48
30 जनवरी 22 2803 7.50
29 जनवरी 31 3325 8.83
28 जनवरी 25 3096 9.45
27 जनवरी 45 4189 11.86
26 जनवरी 22 5136 12.89
25 जनवरी 30 4049 11.39
21 जनवरी 28 7792 17.95
20 जनवरी 29 7522 19.75
मौतों के आंकड़ों में कमी नहीं आना चिंताजनक है। अब जिन जिलों में मौत के मामले आ रहे हैं उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। संबंधित जिलों के अधिकारियों को सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
डा. राजेश भास्कर, नोडल अधिकारी, पंजाब