{"_id":"0ccdb168aec246d5e68edcc8a2deb08e","slug":"inelo-supports-guest-teachers-struggle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारी गेस्ट टीचरों के समर्थन में आई इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारी गेस्ट टीचरों के समर्थन में आई इनेलो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों की ओर से कई दिनों तक अकेले लड़ाई लड़ने के बाद और उनका समाधान न होता देख आखिरकार दूसरे संगठनों के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों ने भी एकजुटता दिखाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों को जहां अभी तक कर्मचारी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ खापों का समर्थन मिला हुआ था, वहीं वीरवार को राजनीतिक दल भी खुलकर गेस्ट टीचरों के समर्थन में आ गए।
विज्ञापन
वीरवार को इनेलो के पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा व पूर्व विधायक राव बहादुर सहित अनेक नेता महेंद्रगढ़ में डेरा डाले गेस्ट टीचरों के समर्थन में पहुंचे और मंच से ऐलान किया कि अगर बीजेपी की मंशा सही है तो वो विशेष सत्र बुलाए और गेस्ट टीचरों से किया वायदा निभाते हुए उन्हें नियमित करे।
विज्ञापन
इनेलो के प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में जारी एक बयान में बताया कि अशोक अरोड़ा में गेस्ट टीचरों को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता सड़क से लेकर विधानसभा तक उनके साथ है और अगर सरकार अपना वादा नहीं निभाती है तो वो गेस्ट टीचरों के साथ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
गौरतलब है कि गेस्ट टीचर नौकरी से हटाने के विरोध में और नियमित किए जाने की मांग को लेकर 16 दिन से महेन्द्रगढ़ में महापड़ाव डाले हुए हैं, जहां उन्होंने 10 दिन से आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है।