फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industrialist Gurkripal Singh Chawla demands CBI probe suicide case problem resolution team Modi Shah

उद्योगपति गुरकृपाल सिंह चावला आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग, समस्या समाधान की टीम ने मोदी और शाह को लिखा पत्र

Fri, 31 Jul 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Industrialist Gurkripal Singh Chawla demands CBI probe suicide case problem resolution team Modi Shah
चंडीगढ़। समस्या समाधान टीम ने ट्राइसिटी के उद्योगपति गुरकृपाल सिंह चावला के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत सीबीआई के अधिकारियों को पत्र भी लिखा है और गुरकृपाल द्वारा लिखे सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

टीम के रमेश ठाकुर का कहना है कि सुसाइड नोट में गुरकृपाल सिंह चावला ने लिखा था कि चंडीगढ़ के डीलर आईओसी के अधिकारियों को हर महीने 35 लाख रुपये इकट्ठा करके देते हैं। इसकी वजह से उन्हें 80 लाख रुपये का हर महीने नुकसान हुआ। पिछले वर्ष उन्होंने इन सब से तंग होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चंडीगढ़ के प्रशासक आदि से शिकायत की और आत्महत्या की अनुमति भी मांगी थी लेकिन उनकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। टीम के मनोज शुक्ला और शिशुपाल का कहना था कि इससे पहले भी गुरकृपाल सिंह चावला ने चंडीगढ़ प्रशासन और पेट्रोल पंप मालिकों के बीच मूल्य निर्धारण को लेकर हुए सेल में मेलजोल के दुष्प्रभाव वीडियो और तस्वीरों के जरिए समझाए थे।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने कहा कि गुरकृपाल के आरोपों और शिकायतों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि इसमें पंजाब, चंडीगढ़ और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारी के शामिल होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed